Last Updated on January 28, 2025 13:51, PM by Pawan
Pharma sector : बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में कोहराम जारी है। 6 कारोबारी सत्रों में दोनों इंडेक्स करीब 10- 10 फीसदी टूटे हैं। स्मॉलकैप इंडेक्स ऊंचाई से 20 फीसदी फिसला है। हालांकि आज सेंसेक्स- निफ्टी की संभलने की कोशिश। उधर टैरिफ लगाने के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी से फार्मा शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स आज 2.5 फीसदी से ज्यादा फिसल गया है। ग्रेन्यूल्स में सबसे ज्यादा 6 फीसदी की गिरावट आई है। साथ ही सनफार्मा, ल्युपिन, जाइडस भी 3 से 4 फीसदी गिरे हैं। इस बीच 3P Investment Managers के CIO प्रशांत जैन ने कहा है कि US के टैरिफ का भारत पर कोई खास असर नहीं होगा।
फार्मा का क्या है ट्रंप कनेक्शन
फार्मा शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। फार्मा शेयरों में गिरावट का ट्रंप कनेक्शन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने अपने एक बड़े बयान में इंपोर्ट पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी फार्मा और स्टील प्रोडक्ट पर भी टैरिफ लगा सकता है। कंम्प्यूटर चिप और सेमीकंडक्टर पर टैरिफ संभव है। US में चिप बनाने पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा। इंपोर्ट होने वाले चिप पर 25, 50 या 100 फीसदी तक टैरिफ संभव है। टैरिफ और टैक्स से बचने के लिए US में ही प्रोडक्शन करना होगा। ट्रंप ने US में भी प्लांट लगाने को कहा है।
कैसी है फार्मा शेयरों की चाल
इस खबर के चलते निफ्टी फार्मा इंडेक्स आज 2.5 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। ग्रेन्यूल्स में सबसे ज्यादा 6 फीसदी की गिरावट आई है। साथ ही सनफार्मा, ल्युपिन, जाइडस भी 3 से 4 फीसदी गिरे हैं। फिलहाल ग्रेन्यूल्स 26 अंक यानी 4.77 फीसदी की गिरावट के साथ 518 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का लो 502.25 रुपए है। इस स्टॉक का ओपनिंग 549.50 रुपए पर हुई थी। वही, कल इसकी क्लोजिंग 544.60 रुपए पर हुई थी। सनफार्मा का शेयर भी 92.55 रुपए यानी 5.18 फीसदी की कमजोरी के साथ 1695 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का लो 1,693.10 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 2,878,735 शेयर के आसपास है।
ल्युपिन भी 59.00 रुपए यानी 2.84 फीसदी की गिरावट के साथ 2020 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का निचला स्तर 1,998 रुपए के आसपास है। आज इसकी ओपनिंग 2,070 रुपए पर हुई थी। वहीं, कल ये 2,079 रुपए पर बंद हुआ था। जाइडस (Zydus Lifesciences) भी 12.45 बजे के आसपास एनएसई पर 15.80 रुपए यानी 1.71 फीसदी की गिरावट के साथ 906 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।