Markets

Big Stock: कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से इन शेयरों को होगा फायदा, इनमें भी दिखेगा एक्शन

Big Stock: कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से इन शेयरों को होगा फायदा, इनमें भी दिखेगा एक्शन

Last Updated on January 13, 2025 10:42, AM by Pawan

बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी पिछले साल नवंबर का निचला स्तर तोड़कर 23200 के नीचे तक फिसला है। बैंक निफ्टी भी 500 प्वाइंट से ज्यादा गिरा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली ज्यादा रहा। डर का इंडेक्स INDIA VIX 6% से ज्यादा चढ़ा है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में डीमार्ट (RED)

Q3 में रेवेन्यू 18% बढ़कर 15972 करोड़ रुपये पर रहा जबकि ग्रॉस मार्जिन 14.9% से घटकर 14.7% पर रहा। मुनाफा 4.8% बढ़कर `724 करोड़ रुपये पर रहा। FMCG में बढ़ते डिस्काउंट्स की वजह से मार्जिन पर दबाव देखने को मिल रहा है। स्टोर विस्तार में ऑपरेटिंग खर्चे बढ़ने का भी असर पड़ा। नेविल नोरोन्हा का MD & CEO पद से इस्तीफा दिया जबकि नेविल नोरोन्हा का इस्तीफा एक फरवरी 2026 से लागू हुआ। अंशुल असावा को नया CEO नियुक्त किया। अंशुल असावा थाईलैंड में HUL के कंट्री हेड हैं।

 

फोकस में एशियन पेंट्स (RED)

क्रूड का भाव $80/bbl के पार निकला है। क्रूड की ऊंची कीमतें सेंटिमेंट और खराब करेंगी। कुल लागत में क्रूड डेरिवेटिव का करीब 30% हिस्सा है। टेक्निकल चार्ट पर शेयर बेहद कमजोर रहा। 100 महीने के औसत (MMA) के भाव करीब पहुंचे।

फोकस में ONGC, OIL (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से फायदा होगा। ऊंचे क्रूड से ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन सुधरने की उम्मीद रही। 100 WMA के सपोर्ट से ONGC में अच्छी मजबूती रही। महंगा क्रूड OIL के लिए भी पॉजिटिव रहा जबकि ONGC में करीब 5% की डिविडेंड यील्ड है।

 

(डिस्क्लेमर:  दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को  सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top