Uncategorized

सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की तेजी: निफ्टी 150 अंक ऊपर 23,750 पर कारोबार कर रहा, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी

सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की तेजी:  निफ्टी 150 अंक ऊपर 23,750 पर कारोबार कर रहा, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी

Last Updated on January 7, 2025 10:13, AM by Pawan

 

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी 7 जनवरी को सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। ये 78,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है ये 23,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 2.44% और कोरिया के कोस्पी में 0.70%% की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.27% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड और कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट के IPO आज से ओपन हो गए हैं। निवेशक 9 जनवरी तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 14 जनवरी को शेयर BSE-NSE पर लिस्ट होंगे।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 6 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,575.06 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 5,749.65 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 6 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.060% की गिरावट के साथ 42,706 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.55% की बढ़त के साथ 5,975और नैस्डैक 1.24% चढ़कर 19,864 के स्तर पर बंद हुआ।

कल बाजार में रही थी बड़ी गिरावट

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 6 जनवरी को सेंसेक्स 1258 अंक की गिरावट के साथ 77,964 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 388 अंक की गिरावट रही, ये 23,616 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉलकैप 1778 अंक गिरकर 54,337 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और 3 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट और 7 में तेजी रही। जबकि एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ।

NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। PSU बैंक सबसे ज्यादा 4.00% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही रियल्टी में 3.16%, मेटल में 3.14%,मीडिया में 2.71% और ऑटो सेक्टर 2.18% की गिरावट रही।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top