Last Updated on January 6, 2025 18:56, PM by Pawan
नई दिल्ली: चीन में कोहराम मचा रहे वायरस की भारत में एंट्री हो गई है। भारत में इसके तीन मामले सामने आए हैं। इसका असर आज शेयर मार्केट में पर भी दिखा। शेयर मार्केट सुबह मामूली तेजी के साथ खुला लेकिन बेंगलुरु में एचएमपीवी का पहला मामला आना के बाद हालात बदल गए। इससे निवेशकों के हाथ-पांव फूल गए और देखते ही देखते सेंसेक्स 1400 अंक तक गिर गया। सेंसेक्स आखिरकार 1258 अंक यानी 1.59% की गिरावट के साथ 77,964.99 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 388.70 अंक यानी 1.62 फीसदी गिरावट के साथ 23,616.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट रही। केवल सन फार्मा और टाइटन तेजी के साथ बंद हुए।
निफ्टी में 50 में से 43 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। ट्रेंट, टाटा स्टील, बीपीसीएल, एनटीपीसी और अडानी एंटरप्राइजेज में 4.60 तक गिरावट रही। निफ्टी में अपोलो हॉस्पिटल्स, टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स, टाइटन कंपनी, एचसीएल टेक और आईसीआईसीआई बैंक समेत सात शेयरों में तेजी रही। टाटा स्टील में 4.41 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.65 फीसदी गिरावट रही। सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा 4 फीसदी गिरावट रही। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा में सबसे ज्यादा गिरावट आई।
