Markets

Global Market: एशिया बाजारों में मिलीजुली चाल, गिफ्ट निफ्टी 120 अंक ऊपर, US बॉन्ड यील्ड में गिरावट

Global Market: एशिया बाजारों में मिलीजुली चाल, गिफ्ट निफ्टी 120 अंक ऊपर, US बॉन्ड यील्ड में गिरावट

Last Updated on December 27, 2024 9:55, AM by Pawan

गिफ्टी निफ्टी में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है। एशिया की मिलीजुली चाल है। FIIs के लॉन्ग शॉर्ट रेश्यो 20% के नीचे आया है। अमेरिका में कल मिला-जुला कारोबार देखने को मिला था। वॉल स्ट्रीट गुरुवार को मिलाजुला बंद हुआ। क्रिसमस के बाद हल्के,दिशाहीन कारोबार में मई के बाद से उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद अमेरिकी बेंचमार्क ट्रेजरी यील्ड में कमी आई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.07% बढ़कर 43,325.80 पर पहुंच गया, एसएंडपी 500 0.04% गिरकर 6,037.59 पर आ गया और नैस्डैक कंपोजिट 0.05% गिरकर 20,020.357 पर आ गया।

US इनिशियल जॉबलेस क्लेम

US इनिशियल जॉबलेस क्लेम आंकड़े 2.25 लाख के अनुमान के मुकाबले 2.19 लाख रहे। रिकरिंग एप्लीकेशन करने वालों की संख्या बढ़ी है। लाभ के लिए 1.91 मिलियन लोगों ने फिर आवेदन किया। दोबारा आवेदन करने वाले की संख्या नवंबर 2021 के बाद सबसे ज्यादा रही है।

ओरेकल ने दिखाया दम

 

2024 में अब तक कंपनी का शेयर 63% चढ़ा है। 1999 के बाद कंपनी का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। लैरी की संपत्ति $75 बिलियन बढ़कर $217 बिलियन हुई है।लैरी एलिसन कंपनी के फाउंडर हैं।

बढ़ेगी चीनी अर्थव्यवस्था?

चीन की सरकार ने GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाया है। 2024 के लिए ग्रोथ अनुमान 4.8 से बढ़ाकर 4.9% किया है। 2025 के लिए ग्रोथ अनुमान 4.1 से बढ़ाकर 4.5% किया है।

जापान बढ़ाएगा बजट?

735 बिलियन डॉलर के बजट को मंजूरी संभव है। डिफेंस, लोकल इकोनॉमी पर अधिक खर्च संभव है। डॉलर के मुकाबले येन में गिरावट बढ़ी है। 5 महीनों के निचले स्तरों पर पहुंचा। 158 येन/डॉलर के स्तर तक गिरावट आई। बता दें कि 24 जनवरी को BoJ ब्याज दरों पर फैसला लेगा। बाजार को जापान में दरें बढ़ने की उम्मीद कम है।

US बॉन्ड यील्ड में गिरावट

शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में अमेरिका का 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 9 बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.57 फीसदी पर आ गया, जबकि 2-ईयर ट्रेजरी यील्ड 5 बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.32 फीसदी पर आ गया।

डॉलर इंडेक्स

शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर इंडेक्स अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले सपाट दिख रहा है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 108.11 के स्तर पर नजर आ रहा है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 126.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.65 फीसदी की बढ़त के साथ 40,219.45 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.28 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.31 फीसदी चढ़कर 23,319.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 20,112.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 3,407.89 के स्तर पर दिख रहा है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top