Uncategorized

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, एम्स दिल्ली में कराया गया था भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, एम्स दिल्ली में कराया गया था भर्ती

Last Updated on December 26, 2024 22:40, PM by Pawan

Manmohan Singh passes away: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का आज गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। यह जानकारी एम्स दिल्ली ने दी है। मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति के एक प्रमुख नेता और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सदस्य थे। उन्हें गुरुवार शाम को तबीयत बिगड़ने के बाद गंभीर हालत में एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। सिंह इस साल की शुरुआत में राज्यसभा से रिटायर हुए थे, जिससे उनका 33 वर्षों का कार्यकाल समाप्त हुआ। प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य नेता भी शाम को पहले ही एम्स दिल्ली पहुंच गए थे।

AIIMS, नई दिल्ली ने जारी बयान में कहा, “अत्यंत दुःख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के 92 वर्ष की आयु में निधन की सूचना देते हैं। उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण उनका इलाज चल रहा था। वे 26 दिसंबर 2024 को घर पर अचानक बेहोश हो गए थे। घर पर ही उन्हें तुरंत फिर से जीवित करने के उपाय शुरू किए गए। उन्हें रात 8:06 बजे एम्स, नई दिल्ली के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top