Markets

RELIANCE IND और ROSNEFT के बीच हुई तेल सप्लाई डील, भारत-रूस के बीच अब तक का सबसे बड़ा करार

RELIANCE IND और ROSNEFT के बीच हुई तेल सप्लाई डील, भारत-रूस के बीच अब तक का सबसे बड़ा करार

Last Updated on December 13, 2024 4:12, AM by Pawan

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के लिए बड़ी खबर आई है। कंपनी और रूस की रोजनेफ्ट के बीच बड़ी डील हुई है। पूरी खबर बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि RIL और ROSNEFT में बड़ी डील हुई है। ये भारत-रूस के बीच अब तक की सबसे बड़ी डील है। RELIANCE IND और ROSNEFT के बीच तेल सप्लाई डील पर सहमति बनी है जिसके तहत सालाना 1,300 करोड़ डॉलर के तेल की सप्लाई होगी। इसकी प्राइसिंग और वॉल्यूम की सालाना समीक्षा होगी। इस डील के तहत ROSNEFT, रिलायंस इंडस्ट्रीज को 5 लाख bpd क्रूड सप्लाई करेगी। 10 साल के लिए ऑयल सप्लाई डील पर सहमति बनी है।

रिलायंस के शेयरों पर नजर डालें तो ये शेयर फिलहाल 14.05 रुपए यानी 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 1263 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज की इसका दिन का हाई 1,278.20 रुपए और दिन का लो 1,261.10 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 15,686,490 शेयर और मार्केट कैप 1,709,409 करोड़ रुपए है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top