Uncategorized

सेंसेक्स में 130 अंक से ज्यादा की गिरावट: निफ्टी भी 40 अंक गिरा, FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स में 130 अंक से ज्यादा की गिरावट:  निफ्टी भी 40 अंक गिरा, FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

Last Updated on December 9, 2024 9:38, AM by Pawan

 

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 9 दिसंबर को सेंसेक्स 130 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,570 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 40 अंक की गिरावट है, ये 24,630 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में गिरावट और 17 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG सेक्टर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.27% की तेजी और कोरिया के कोस्पी में 2.13% की गिरावट है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.36% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 6 दिसंबर को ₹1,830.31 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹1,659.06 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 6 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.28% गिरकर 44,642 पर बंद हुआ। S&P 500 0.25% चढ़कर 6,090 पर और नैस्डैक 0.81% की तेजी के साथ 19,859 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार इससे पहले शुक्रवार यानी 6 दिसंबर को सेंसेक्स 56 अंक की गिरावट के साथ 81,709 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट थी, यह 24,677 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 1.23% की तेजी के साथ बंद हुआ था।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top