Uncategorized

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘BE 6’ नाम से बेची जाएगी: इंडिगो एयरलाइन के साथ ट्रेडमार्क विवाद के कारण बदला कार का नाम, पहले ‘BE 6e’ था

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘BE 6’ नाम से बेची जाएगी:  इंडिगो एयरलाइन के साथ ट्रेडमार्क विवाद के कारण बदला कार का नाम, पहले ‘BE 6e’ था

Last Updated on December 7, 2024 20:48, PM by Pawan

 

महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6e को भारतीय बाजार में 26 नवंबर को लॉन्च किया था।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय बाजार में हाल ही में लॉन्च की गई इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘BE 6e’ का नाम बदल दिया है। कंपनी अब इस इलेक्ट्रिक कार को ‘BE 6’ नाम से बेचेगी। कंपनी ने यह फैसला इंडिगो एयरलाइन का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के साथ ट्रेडमार्क को लेकर चल रहे विवाद के कारण लिया है। महिंद्रा ने आज (7 दिसंबर) को इसकी जानकारी दी।

 

इंटरग्लोब एविएशन ने ‘महिंद्रा BE 6E’ में ‘6E’ के इस्तेमाल को लेकर ट्रेडमार्क उल्लंघन का आरोप लगाया है। इंटरग्लोब ने 3 दिसंबर को दिल्ली हाईकोर्ट में केस फाइल किया था, जिसकी सुनवाई 9 दिसंबर को हो सकती है। महिंद्रा का कहना है कि उसने ‘BE 6e’ ट्रेडमार्क के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया था, जो इसके इलेक्ट्रिक SUV पोर्टफोलियो का हिस्सा रहेगा।

महिंद्रा एंड महिंद्रा का कहना है कि, हमने भले ही इलेक्ट्रिक SUV का नाम बदल दिया है, लेकिन ‘BE 6e’ ट्रेडमार्क के लिए इंटरग्लोब एविएशन के खिलाफ अदालत में मुकदमा जारी रखेगी। महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6e को भारतीय बाजार में 26 नवंबर को लॉन्च किया था।

महिंद्रा ने कहा- विवाद की कोई गुंजाइश नहीं

महिंद्रा इलेक्ट्रिक ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा, ‘अपनी ब्रांडिंग में हमें कोई विवाद नहीं दिखता है, क्योंकि इंडिगो एक एयरलाइन कंपनी है और हम कार मैन्युफैक्चरर हैं। हमने जो रजिस्ट्रेशन कराया है, वह पूरी तरह से अलग इंडस्ट्री और प्रोडक्ट से जुड़ा है और कंपनी का मार्क ‘BE 6e’ है न कि अकेला ‘6E’। ऐसे में भ्रम की कोई गुंजाइश नहीं है।’ कंपनी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बेहतर सर्विसेस देना है। इसलिए फिलहाल कार का नाम बदलने का फैसला लिया गया है।

इंडिगो ‘6E’ कॉल साइन से ऑपरेट करता है इंडिगो ‘6E’ कॉल साइन (नाम) से ऑपरेट करता है, जो इसकी ब्रांडिंग और पैसेंजर सर्विसेज का बेस है। इसके तहत एयरलाइन 6E प्राइम (सीट सिलेक्शन, प्रायोरिटी चेक-इन और स्नैक्स), 6E फ्लेक्स (फ्लेग्जिबल रिशेड्यूलिंग और कैंसिलेशन) और एडिशनल 6E-ब्रांडेड सर्विसेज जैसे प्रोडक्ट्स प्रोवाइड करती है।

इसमें एक्सट्रा बैगेज ऑप्शन और लाउंज एक्सेस शामिल हैं। एयरलाइन ने 2015 में कई ट्रेडमार्क कैटेगरी में ‘6E लिंक’ का रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें वह क्लास-9, क्लास-16, क्लास-35 और क्लास-39 के तहत प्रोवाइड की जाने वाली सर्विसेज में 6E का इस्तेमाल कर सकता है।

महिंद्रा ‘BE 6E’ को ट्रडमार्क कराना चाहती है 25 नवंबर को महिंद्रा इलेक्ट्रिक ने क्लास 12 के तहत ‘BE 6E’ मार्क को रजिस्टर करने के लिए ट्रेडमार्क रजिस्ट्रार में एप्लिकेशन फाइल किया है। क्लास-12 में रजिस्टर हो जाने के बाद महिंद्रा को टू-व्हीलर्स को छोड़कर इलेक्ट्रिक और कंब्स्टन इंजन वाले व्हीकल्स के लिए ‘6E’ डेजिगनेशन का उपयोग करने का अधिकार मिल जाएगा।

महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6e को भारतीय बाजार में 26 नवंबर को लॉन्च किया था।

महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6e को भारतीय बाजार में 26 नवंबर को लॉन्च किया था।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top