Uncategorized

देश में अब हर चौथा शेयर निवेशक महिला: कुल 10.5 करोड़ में 2.5 करोड़ महिलाएं, गोवा में सबसे ज्यादा 32%

 

शेयर बाजार में महिला निवेशक लगातार बढ़ रही हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर तक देश में कुल 10.55 करोड़ व्यक्तिगत निवेशक थे। इसमें महिलाओं की हिस्सेदारी 2.52 करोड़ यानी 23.9% रही। वित्त वर्ष 2023-24 में इनकी हिस्सेदारी 23% और 2022-23 में 22.5% थी।

 

NSE के डेटा के मुताबिक, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में कुल शेयर निवेशकों में महिलाओं की हिस्सेदारी 27% से ज्यादा हो गई है। एक साल पहले इन राज्यों में महिलाओं की हिस्सेदारी 27% से कम थी।

इस साल दिल्ली में महिला निवेशकों की हिस्सेदारी 29.8% तक पहुंच गई। गोवा के निवेशकों में महिलाओं की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 32% हो गई है। इसके अलावा चंडीगढ़ और मिजोरम में भी महिला निवेशकों की हिस्सेदारी 31% से ज्यादा रही।

नए निवेशक बढ़ने की रफ्तार 18% घटी अक्टूबर में उतार-चढ़ाव बढ़ने से शेयर बाजार में कदम रखने वाले नए निवेशकों की संख्या घटी है। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में 17.9 लाख नए निवेशकों ने रजिस्ट्रेशन कराया। यह पांच महीनों में सबसे धीमी रफ्तार और सितंबर के मुकाबले 18% कम है। सितंबर में 21.8 लाख निवेशकों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

लेकिन औसत मासिक रजिस्ट्रेशन डेढ़ गुना अक्टूबर में नए निवेशकों की संख्या घटने के बावजूद वित्त वर्ष 2024-25 में अक्टूबर तक हर महीने निवेशकों का औसत रजिस्ट्रेशन करीब डेढ़ गुना हो गया। अप्रैल से अक्टूबर के बीच हर महीने औसतन 19.6 लाख नए निवेशकों ने रजिस्ट्रेशन कराया। 2023-24 में यह औसत सिर्फ 13.3 लाख था। विश्लेषकों के मुताबिक, उतार-चढ़ाव के बावजूद बाजार जोरदार रिटर्न दे रहा है। इसलिए आकर्षण बना हुआ है।

नए निवेशकों के रजिस्ट्रेशन में यूपी अव्वल अक्टूबर में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा निवेशकों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस दौरान देशभर में जितने नए निवेशकों ने शेयरों की ट्रेडिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, उनमें सबसे ज्यादा 13.3 फीसदी हिस्सेदारी (2.38 लाख) उत्तर प्रदेश की रही।

2.37 लाख नए निवेशकों के साथ महाराष्ट्र इस मामले में दूसरे स्थान पर रहा। दिलचस्प है कि अक्टूबर में उत्तर प्रदेश में नया रजिस्ट्रेशन सितंबर के मुकाबले 19.8 फीसदी घटा, जबकि देशभर में औसत गिरावट 18% रही।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top