Uncategorized

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹16.50 तक बढ़ी: नवंबर में GST कलेक्शन ₹1.82 लाख करोड़, शेयर बाजार में इस हफ्ते गिरावट का अनुमान

Last Updated on December 2, 2024 8:15, AM by Pawan

 

कल की बड़ी खबर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर और GST से जुड़ी रही। 1 दिसंबर 2024 से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 16.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में अब ये 1818.50 रुपए का मिलेगा। एक महीने पहले भी इसके दाम 62 रुपए बढ़ाकर 1802 रुपए कर दिए गए थे।

 

वहीं, सरकार ने नवंबर 2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, यानी GST से 1.82 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें 8.5% की बढ़ोतरी हुई है। रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले यानी नवंबर 2023 में सरकार ने 1.68 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्ट किया था।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • स्कोडा कायलाक के सभी वैरिएंट्स की कीमत की घोषणा की जाएगी।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 16.50 रुपए तक महंगा : फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन हो रही खत्म, दिसंबर में होने वाले 6 बदलाव

1 दिसंबर 2024 से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 16.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में अब ये 1818.50 रुपए का मिलेगा। एक महीने पहले भी इसके दाम 62 रुपए बढ़ाकर 1802 रुपए कर दिए गए थे। वहीं फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन इस महीने खत्म हो रही है।

2. नवंबर में GST कलेक्शन ₹1.82 लाख करोड़ रहा : नवंबर 2023 के मुकाबले 8.5% ज्यादा, इस साल अब तक ₹19.74 लाख करोड़ कलेक्शन

सरकार ने नवंबर 2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, यानी GST से 1.82 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें 8.5% की बढ़ोतरी हुई है। रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले यानी नवंबर 2023 में सरकार ने 1.68 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्ट किया था। वहीं, इस साल अब तक 19.74 लाख करोड़ रुपए GST से आए हैं।

3. शेयर बाजार में इस हफ्ते गिरावट का अनुमान : कमजोर जीडीपी डेटा से लेकर RBI की मीटिंग जैसे 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

शेयर बाजार में इस गिरावट का अनुमान है। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग और फॉरेन इन्वेस्टमेंट जैसे फैक्टर्स पर बाजार की नजर रहेगी। शुक्रवार को आए जीडीपी के कमजोर आंकड़ों के बाद सोमवार को बाजार नीचे खुल सकता है।

4. गौतम अडाणी बोले-साहसिक सपने देखने पर दुनिया परीक्षा लेती है : चुनौतियां हमें कभी तोड़ नहीं पाईं, बल्कि उन्होंने और मजबूत बनाया

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने हिंडनबर्ग विवाद और अमेरिका में लगे रिश्वत देने के आरोपों पर पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘अडाणी ग्रुप के रास्ते में आई हर बाधा उसकी सफलता की सीढ़ी बनी है। आपके सपने जितने बड़े होंगे, दुनिया उतनी ज्यादा आपकी परीक्षा लेती है।’

5. किआ सिरोस की ऑफलाइन बुकिंग शुरू हुई : एसयूवी 1.0 टर्बो-पेट्रोल और 1.5 डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आएगी, एक्सपेक्टेड प्राइस ₹9 लाख

किआ इंडिया अपनी नई SUV सिरोस को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने कुछ डीलरशिप पर इसकी ऑफलाइन बुकिंग भी शुरू की है। किआ सिरोस को 1.0 टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5 डीजल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा।

अब जरूरत की खबर पढ़ें

पुराने कार इंश्योरेंस का नो-क्लेम-बोनस नई कार में ट्रांसफर करें : नई कार के बीमा में 50% तक कर सकते हैं बचत, यहां समझें पूरा गणित

अपनी पुरानी गाड़ी के नो क्लेम बोनस (एनसीबी) को ट्रांसफर करके नई गाड़ी के इंश्योरेंस पर काफी पैसे बचाए जा सकते हैं। पॉलिसीधारक को नो क्लेम बोनस तब मिलता है, जब उसने पिछले साल किसी भी प्रकार का क्लेम नहीं लिया हो। यह डिस्काउंट ओन डैमेज (ओडी) प्रीमियम पर दिया जाता है।

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

शनिवार और रविवार को बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

 

खबरें और भी हैं…

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top