Markets

Market outlook : एक्सपायरी के दिन बाजार में मुनाफावसूली, जानिए 29 नवंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Last Updated on November 28, 2024 19:05, PM by Pawan

MARKET AT CLOSE : नवंबर एक्सपायरी के दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली है। ऐज सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1.5 फीसदी गिरावट पर बंद हुए हैं। IT, ऑटो, बैंकिंग शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। एनर्जी, PSE और FMCG इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए हैं। PSU बैंक इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए हैं। सेंसेक्स 1,190 प्वाइंट गिरकर 79,044 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 361 प्वाइंट गिरकर 23,914 पर बंद हुआ है।

निफ्टी बैंक 395 प्वाइंट गिरकर 51,907 पर बंद हुआ है। मिडकैप 28 प्वाइंट चढ़कर 56,301 पर बंद हुआ है। आज सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में गिरावट रही। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे कमजोर होकर 84.49 के स्तर पर बंद हुआ है।

29 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

मिरे एसेट शेयरखान में तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी सपाट स्तर पर खुला और उसके बाद इसमें तेज बिकवाली देखने को मिली। आज यह 361 अंक नीचे लाल निशान में बंद हुआ। डेली चार्ट पर पिछले तीन कारोबारी सत्रों का कंसोलीडेशन टूट गया है और 25 नवंबर को 23950 – 24150 के बीच बना गैप एरिया भर गया है। अहम रिट्रेसमेंट स्तर 23935 – 23807 पर नजर आ रहा है। इसके एक मजबूत सपोर्ट ज़ोन और संभावित अपट्रेंड रिजम्पशन ज़ोन के रूप में कार्य करने की संभावना है। कुल मिलाकर, रुझान पॉजिटिव बना हुआ है। उम्मीद है कि निफ्टी 24400 की ओर अपनी बढ़त को फिर से शुरू करेगा।

बैंक निफ्टी भी आज ऊपर की ओर कंसोलीडेशन रेंज से बाहर निकल गया। हालांकि यह आज 395 अंक नीचे लाल निशान में बंद हुआ है। यह अपने अहम ऑवरली मूविंग एवरेज 51800 पर टिका हुआ है। साथ ही, 51200 – 51800 के जोन में दिख रहा गैप जोन शॉर्ट टर्म में एक महत्वपूर्ण सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा। कुल मिलाकर,इस गिरावट के चलते फिर से नई गिरावट शुरू होने की संभावना नहीं है।

 

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि अंततः आज एक बार 24,140-24,350 की सीमा पार हो गई। लेकिन दुर्भाग्य से यह तेजी टिक नहीं पाई। लेकिन आज की गिरावट केवल इंडेक्स शेयरों तक ही सीमित रही, जिसके चलते मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट ने बेहतर प्रदर्शन किया।

डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी 50 इंडेक्स ने आज एक बियरिश कैंडल बनाई है। लेकिन ऐसा लगता है कि यह एक इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर पैटर्न का दाहिना शोल्डर बना रहा है और 24,350 से ऊपर एक मजबूत क्लोजिंग पैटर्न ब्रेकआउट की पुष्टि करेगा। अभी के लिए, तत्काल रजिस्टेंस और सपोर्ट 24,140 और 23,76 पर हैं।

डिस्क्लेमर: stock market news पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को stock market news की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top