Markets

Global Market: ग्लोबल बाजार से संकेत मिलेजुले, गिफ्टी 140 अंकों से ज्यादा टूटा, एशियाई बाजारों में भी दबाव

Last Updated on November 21, 2024 9:05, AM by Pawan

ग्लोबल बाजार से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी ने शुरुआती पूरी बढ़त गंवाई है और ऊपर से 142 प्वाइंट लुढ़का है। एशियाई बाजारों में भी दबाव देखने को मिल रहा है। उधर अमेरिकी बाजारों में कल निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी दिखी। AI की मजबूत डिमांड से NVIDIA का रेवेन्यू दो गुना बढ़ा है। कल अमेरिकी बाजार फ्लैट बंद हुए। जबकि डाओ, S&P500 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ। नैस्डेक इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ।

NVIDIA के Q3 नतीजे

कंपनी ने अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए है। तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 3508 करोड़ डॉलर पर रही है जबकि इसके 3316 करोड़ डॉलर पर रहने का अनुमान लगाया गया था। जबकि Q4 में $3750 करोड़ आय का अनुमान लगाया गया है। Q3 में अकाउंट रिसीवेबल्स करीब दो गुना हुए। जनवरी 2024 के $1000 करोड़ से बढ़कर $1760 करोड़ पर रहा।

 

ब्लैकवेल पर NVIDIA

पूरी क्षमता पर उत्पादन लेकिन सप्लाई से ज्यादा मांग देखने को मिली। कल 3.5% गिरा शेयर लेकिन बाद में रिकवरी आई। 2024 में अब तक शेयर 200% चढ़ चुका है।

रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ा तनाव

यूक्रेन ने बुधवार को ब्रिटेन की स्टॉर्म शैडो मिसाइलें दागीं है। यूक्रेन ने मंगलवार को US की ATACMS मिसाइलें दागीं। रूस के नॉर्थ कोरियाई सैनिकों के इस्तेमाल के जवाब में हमला किया है। AP का कहना है कि यूक्रेन को $275 मिलियन के अमेरिका हथियार भेजेगा।

रूस-यूक्रेन तनाव और क्रूड

ब्रेंट 73डॉलर प्रति बैरल के पास कामकाज कर रहा है जबकि WTI 69 डॉसर के ऊपर कायम है। अमेरिका में इन्वेंटरी 5.45 लाख बैरल बढ़ी है। US में गैसोलीन की इन्वेंटरी 20 लाख बैरल बढ़ी है।

बढ़ी सोने की चमक

इंटरनेशनल मार्केट में लगातार सोने में चौथे दिन तेजी जारी है। COMEX पर सोने का भाव 4 दिनों में करीब 3.50% चढ़ा है। रूस-यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने से सपोर्ट मिल रहा है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 142.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 38,033.22 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.12 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.37 फीसदी गिरकर 22,604.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 19,716.95 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 3,362.77 के स्तर पर दिख रहा है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top