Last Updated on November 14, 2024 12:34, PM by Pawan
Share Market Holiday 15 November 2024: शेयर बाजार शुक्रवार 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर बंद रहेगा। इससे पहले 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर बाजार में अवकाश था। भारतीय शेयर बाजार जिसमें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) शामिल हैं। ये सभी कल बंद रहेंगे। स्टॉक मार्केट 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती और 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के कारण बंद रहेगा। इन छुट्टियों के दौरान स्टॉक और कमोडिटी डेरिवेटिव्स, फ्यूचर्स और ऑप्शंस, करेंसी डेरिवेटिव्स समेत सभी तरह की ट्रेडिंग और सेटलमेंट बंद रहेंगी।
15 नवंबर: गुरु नानक जयंती
गुरु नानक जयंती सिख धर्म का एक प्रमुख पर्व है। इस दिन भारतीय शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा।
20 नवंबर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
20 नवंबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शेयर बाजार बंद रहेगा। राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। महाराष्ट्र, भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 13-14% का योगदान देता है, इसलिए इन चुनावों का राजनीतिक और आर्थिक महत्व है। शेयर बाजार 20 नवंबर, बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के चलते बंद रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने 8 नवंबर को जारी नोटिफिकेशन में इसकी घोषणा की थी। इस दिन महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।
वीकेंड की छुट्टियां
इसके अलावा नवंबर में चार शनिवार और रविवार की वीकेंड छुट्टियां होंगी:
16 नवंबर: शनिवार
17 नवंबर: रविवार
23 नवंबर: शनिवार
24 नवंबर: रविवार
30 नवंबर: शनिवार
2024 में अब तक की शेयर बाजार की छुट्टियां
1 नवंबर को दिवाली के अवसर पर भी शेयर बाजार बंद था, हालांकि एक विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र शाम 6:00 से 7:10 बजे तक आयोजित किया गया था। अब नवंबर में 15 और 20 तारीख को बाजार बंद रहेगा। इसके बाद, दिसंबर में क्रिसमस (25 दिसंबर) को एक दिन की छुट्टी होगी।