Uncategorized

सेंसेक्स 179 अंक की गिरावट के साथ 78,495 पर ओपन: निफ्टी भी 60 अंक गिरा, NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लुढ़के

Last Updated on November 13, 2024 9:46, AM by

 

मुंबई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स आज यानी 13 नवंबर को 179 अंक की गिरावट के साथ 78,495 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 60 अंक की गिरावट है, ये 23,820 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 में गिरावट और 8 में तेजी है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजारों में गिरावट

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.07% की गिरावट है। वहीं कोरिया का कोस्पी 1.49% की गिरावट और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.19% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 12 नवंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.86% गिरकर 43,910 पर और S&P 500 0.29% गिरकर 5,983 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.090% गिरकर 19,281 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 12 नवंबर को ₹3,024.31 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹1,854.46 करोड़ के शेयर खरीदे।

जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन का IPO आज ओपन होगा

जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज ओपन होगा। रिटेल निवेशक इस इश्यू में 18 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। 21 नवंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 12 नवंबर को सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर 79,820 से 1145 अंक गिरा था। वहीं, निफ्टी भी दिन के ऊपरी स्तर 24242 से 359 अंक गिरा था। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 820 अंक (1.03%) की गिरावट के साथ 78675 के स्तर पर बंद हुआ था।

निफ्टी में भी 257 अंक (1.07%) की गिरावट थी, ये 23,883 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और 3 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 में गिरावट और 4 में तेजी थी।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top