Uncategorized

मोदी सरकार बंद करने वाली है महिला सम्मान सेविंग स्कीम, इन्वेस्ट करने के लिए बचे हैं सिर्फ चार महीने

Last Updated on November 13, 2024 9:48, AM by

Mahila Samman Certificate: महिलाओं के लिए स्पेशल योजना महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट अगले साल बंद हो सकती है। सरकार की योजना में महिलाएं मार्च 2025 तक निवेश कर सकती हैं। यानी, महिलाओं के पास निवेश के लिए सिर्फ चार महीने का समय बचा है। सूत्रों के अनुसार अब तक इस योजना में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। यह स्कीम एफडी से अधिक ब्याज दे रह है और जोखिम से मुक्त है, जो इसे महिलाओं के लिए आकर्षक बनाता है।

दो साल में 7.5% ब्याज का फायदा

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट में निवेश पर सालाना 7.5% का ब्याज मिल रहा है। यह ब्याज तिमाही आधार पर कैलकुलेट होता है। उदाहरण के तौर पर यदि कोई महिला 2 लाख रुपये का निवेश करती है, तो दो साल बाद उसे कुल ₹2,32,044 रुपये वापस मिलेंगे। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें फिक्स्ड रिटर्न मिलता है और शेयर बाजार की तरह किसी जोखिम का सामना नहीं करना पड़ता।

 

कौन खोल सकता है खाता?

इस योजना के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की कोई भी महिला अपना खाता खुलवा सकती है। यदि महिला की बेटी है, तो वह बेटी के नाम से भी खाता खुलवा सकती है। खाता किसी भी पोस्ट ऑफिस या चुनिंदा बैंकों में खोला जा सकता है, जिनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं।

खाते की शर्तें और लाभ

न्यूनतम निवेश राशि: 1000 रुपये।

अधिकतम निवेश राशि: 2 लाख रुपये।

पीरियड: 2 साल। इमरजेंसी में खाता खुलने के एक साल बाद कुल जमा राशि का 40% निकाला जा सकता है।

केंद्र सरकार ने 2023 में शुरू की थी योजना

महिला सम्मान सेविंग्स स्कीम को 2023 में लॉन्च किया गया था। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इस योजना में अपना खाता खुलवाया था। यह योजना महिलाओं के लिए सुरक्षित और लाभकारी है। योजना बंद होने की संभावनाओं के बीच यह महिलाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। ऐसे में वे जल्दी से जल्दी निवेश कर इसका लाभ उठा सकती हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top