Uncategorized

सोना ₹1,519 गिरकर ₹75,321 पर आया: चांदी ₹2,554 सस्ती होकर ₹88,305 प्रति किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

Last Updated on November 12, 2024 13:03, PM by

 

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (12 November); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी की कीमतों में आज (12 नवंबर) बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,519 रुपए गिरकर 75,321 रुपए पर आ गया। इससे पहले इसके दाम 76,840 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

 

वहीं, चांदी की कीमत में भी आज गिरावट रही। ये 2,554 रुपए गिरकर 88,305 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 90,859 रुपए पर थी। वहीं 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 75,321
22 68,994
18 56,491

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,440 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,290 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 70,850 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,290 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,290 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,340 रुपए है।

इस साल अब तक 11,969 रुपए महंगा हो चुका है सोना

तारीख सोने की कीमत चांदी की कीमत
1 जनवरी 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम
12 नवंबर 75,321 रुपए प्रति 10 ग्राम 88,305 रुपए प्रति किलोग्राम

सोर्स: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

 

खबरें और भी हैं…

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top