Uncategorized

सेंसेक्स 148 अंक की तेजी के साथ 79,644 पर ओपन: निफ्टी भी 80 अंक चढ़ा, IT सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी

Last Updated on November 12, 2024 10:58, AM by

 

मुंबई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स आज यानी 12 नवंबर को 148 अंक की तेजी के साथ 79,644 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 80 अंक की तेजी है, ये 24,220 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में तेजी और 11 में गिरावट है। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा IT सेक्टर में तेजी है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.54% की तेजी है। वहीं कोरिया का कोस्पी 0.82% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.34% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 11 नवंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.69% बढ़कर 44,293 पर और S&P 500 0.097% चढ़कर 6,001 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.062% बढ़कर 19,298 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 11 नवंबर को ₹2,306.88 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2,026.63 करोड़ के शेयर खरीदे।

जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन का IPO कल ओपन होगा

जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) कल यानी 13 नवंबर को ओपन होगा। रिटेल निवेशक इस इश्यू में 18 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। 21 नवंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

कल बाजार में फ्लैट कारोबार था

इससे पहले कल यानी 12 नवंबर को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार था। सेंसेक्स 9 अंक की तेजी के साथ 79,496 के स्तर पर बंद हुआ था।

निफ्टी में 6 अंक की गिरावट थी, ये 24,141 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 627 अंक की गिरावट के साथ 54,286 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 19 में तेजी थी। जबकि, एक शेयर में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था।

 

खबरें और भी हैं…

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top