Markets

Global Market: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों की मिलीजुली चाल, क्रूड में गिरावट

Last Updated on November 12, 2024 9:06, AM by

गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। लेकिन डाओ जोंस और S&P 500 इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए है। अमेरिकी बाजार कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। कल बैंक शेयरों में तेजी देखने को मिली। टेस्ला को छोड़ सभी टेक शेयरों में दबाव दिखा। टेस्ला का शेयर कल 11% से ज्यादा चढ़ा। इधर US मार्केट पर मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि महंगाई दर के आंकड़ों पर बाजार की नजर बनी हुई है। महंगाई दर तय करेगी बाजार चढ़ेंगे या नहीं।

एशियाई बाजारों की चिंता

अक्टूबर में चीन की क्रेडिट ग्रोथ अनुमान से कम रही है। अक्टूबर में चीन की क्रेडिट ग्रोथ 1.4 ट्रिलियन युआन रही है। जबकि बाजार को 1.5 ट्रिलियन युआन क्रेडिट ग्रोथ की उम्मीद थी। सितंबर में चीन की क्रेडिट ग्रोथ 1.8 ट्रिलियन युआन थी। जापान में शिगेरु इशिबा ने पार्लियामेंट वोट को जीता था।

ढलान पर कच्चा तेल !

एक दिन में क्रूड 2.50% से ज्यादा गिरा। ब्रेंट का भाव 72 डॉलर के नीचे फिसला है। जबकि WTI का भाव 69 डॉलर के नीचे फिसला है। ट्रंप की जीत के बाद से क्रूड के दाम करीब 6% गिरे है। चीन के अनुमान कम राहत पैकेज ने भी दबाव बनाया है। बाजार को चीन से मांग बढ़ने की उम्मीद कम है। डॉलर में तेजी ने भी कीमतों पर दबाव बनाया है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 36.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 39,748.13 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.67 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.67 फीसदी गिरकर 23,139.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 20,311.55 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 3,468.61 के स्तर पर दिख रहा है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top