Markets

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Last Updated on November 7, 2024 10:03, AM by

Market Today : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में 7 नवंबर को सपाट खुले हैं। गिफ्टी निफ्टी लाल निशान में कारोबार करते हुए कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा था। उधर कल भारतीय इक्विटी बाजार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत का जश्न मनाता दिखा। 6 नवंबर को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा। निफ्टी कल 24,500 से ऊपर चढ़ गया। आईटी, रियल्टी, तेल- गैस और पावर कंपनियों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। निवेशक 7 नवंबर को होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक में एक और ब्याज दर कटौती की उम्मीद कर रहे हैं। कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 901.50 अंक या 1.13 प्रतिशत बढ़कर 80,378.13 पर और निफ्टी 270.75 अंक या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 24,484 पर पहुंच गया।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

गिफ्ट निफ्टी

 

गिफ्ट निफ्टी कमजोर कारोबार कर रहा है। ये दिन की नकारात्मक शुरुआत का संकेत है। निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 24,446 पर कारोबार कर रहा है। गिफ्टी निफ्टी 8.45 बजे के आसपास 74.50 अंक यानी 0.30 फीसदी गिरावट के साथ 24,499 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल लहा है। निवेशक ट्रम्प के दूसरे बार राष्ट्रपति बनने के बाद बाजार पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर चिंतित दिख रहे हैं। फिलहाल निक्केई 158.80 अंक यानी 0.40 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 2.05 फीसदी की बढ़त है। हैंगसेंग में भी 0.67 फीसदी की तेजी है। ताइवान का बाजार 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी में हैं। वहीं, कोस्पी में 0.40 फीसदी की तेजी है।

अमेरिकी बाजार

रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा व्हाइट हाउस में शानदार वापसी करते हुए 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयरों में तेजी दर्ज की गई और वे रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,508.05 अंक या 3.57% बढ़कर 43,729.93 पर पहुंच गया, एसएंडपी 500 146.28 अंक या 2.53% बढ़कर 5,929.04 पर पहुंच गया और नैस्डैक कंपोजिट 544.29 अंक या 2.95% बढ़कर 18,983.47 पर पहुंच गया।

US बॉन्ड यील्ड

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी 10-ईयर ट्रेजरी 18 बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.42 फीसदी पर आ गया, जबकि अमेरिकी 2-वर्षीय ट्रेजरी 20 बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.25 फीसदी पर आ गया।

डॉलर इंडेक्स

गुरुवार को डॉलर चार महीने के उच्चतम स्तर से नीचे चला गया। बाजार में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प की जीत को लेकर उत्साह बना हुआ था। अब निवेशकों की निगाहें केंद्रीय बैंक के कई निर्णयों पर टिकी हैं। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 105.16 के स्तर पर दिख रहा है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 6 नवंबर को 4,445 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 4,889.33 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

MSCI इंडेक्स में बड़े बदलाव, HDFC बैंक का वेट बढ़ा

MSCI इंडेक्स में बड़े बदलाव हुए हैं। इसमें इंडिया का वेट 19.3% से बढ़कर 19.8% हो गया है। HDFC बैंक का भी वेट दूसरी बार बढ़ा है। कल्याण ज्वेलर्स, वोल्टास, BSE, ओबरॉय, एल्केम लैब की MSCI इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में एंट्री हुई है। 26 नवंबर से ये बदलाव लागू होंगे।

टाटा स्टील: घाटे से मुनाफे में, मार्जिन भी सुधरे

टाटा स्टील के नतीजे दूसरी तिमाही में अनुमान से अच्छे रहे हैं। कंपनी साढ़े 6 हजार करोड़ के घाटे से करीब 760 करोड़ के मुनाफे में आई है। हालांकि आय 3 परसेंट गिरी है। लेकिन मार्जिन में पौने 4 परसेंट का सुधार आया है।

अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 59% बढ़ा, पावर ग्रिड के सुस्त Q2 नतीजे

अपोलो हॉस्पिटल्स ने दूसरी तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफे में करीब 60 परसेंट तो आय में 15 परसेंट का उछाल आया है। इन दोनों आंकड़े के साथ मार्जिन भी उम्मीद से बेहतर रही है। वही पावर ग्रिड के नतीजे सुस्त रहे हैं। आय और मुनाफे में फ्लैट ग्रोथ देखने को मिली है।

M&M और ट्रेंट के नतीजे आज, वायदा की 9 कंपनियों के रिजल्ट आज

आज निफ्टी में शामिल M&M और ट्रेंट के दूसरी तिमाही के नतीजे आएंगे। M&M के मुनाफे में 1 परसेंट का दबाव संभव है। लेकिन मार्जिन में सुधार दिख सकता है, साथ ही ल्यूपिन और इंडियन होटल समेत वायदा की 9 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top