Uncategorized

सेंसेक्स में 200 से ज्यादा अंकों की गिरावट: निफ्टी भी 70 पॉइंट गिरा, फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

Last Updated on October 30, 2024 11:19, AM by

 

मुंबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छोटी दीपावली के दिन आज यानी 29 अक्टूबर को सेंसेक्स करीब 200 अंकों की गिरावट के साथ 80100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 70 अंकों की गिरावट है, ये 24350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट और 14 में तेजी है। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट फार्मा इंडेक्स में है। ये करीब 1.50% नीचे हैं।

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.25% की बढ़त है। वहीं कोरिया का कोस्पी 0.70% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.14% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का IPO बीडिंग के आखिरी दिन इश्यू का 2.77 गुना सब्सक्राइब हुआ। 4 नवंबर को कंपनी के शेयर BSE-NSE पर लिस्ट होंगे।
  • 29 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.36% गिरावट के बाद 42,233.05 पर और S&P 500 0.16% चढ़कर 5,832.92 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.78% चढ़कर 18,712.75 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 29 अक्टूबर को ₹16,057.19 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹12,823.77 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में तेजी रही थी

कल यानी धनतेरस के दिन (29 अक्टूबर) सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 79,421 से 948 अंक संभला। दिनभर के कारोबार के बाद यह 363 अंक की तेजी के साथ 80,369 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी दिन के निचले स्तर 24,140 से 326 अंक संभलकर 127 अंक की तेजी के साथ 24,466 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में तेजी और 18 में गिरावट रही। वहीं एक शेयर में कोई भी बदलाव नहीं हुआ। NSE का फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही।

एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर का IPO आखिरी दिन 2.73 गुना सब्सक्राइब

ट्रांसपोर्ट, कंस्ट्रक्शन, ऑयल एंड गैस सेक्टर में काम करने वाली कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के IPO के लिए बोली लगाने का कल यानी 29 अक्टूबर को आखिरी दिन था।

शाम 4 बजे तक यह एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर टोटल 2.73 गुना सब्सक्राइब हुआ। 4 नवंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top