Markets

COFORGE पर दो ब्रोकरेज ने दी बुलिश रेटिंग, स्टॉक के 10 परसेंट से ज्यादा चढ़ने का जताया भरोसा

Last Updated on October 24, 2024 11:35, AM by Pawan

कोफोर्ज (COFORGE) के दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे। इसकी CC रेवेन्यू ग्रोथ 26.3% रही। कंपनी के नतीजों में Cigniti के आंकड़े भी शामिल हैं। तिमाही आधार पर कंपनी का EBIT मार्जिन 11.8% रहा जबकि पिछली तिमाही में ये 13.6% रहा था। Cigniti को खरीदने से कंपनी के मार्जिन पर दबाव नजर आया। कंपनी के नए ऑर्डर 42.7% बढ़कर 44.8 करोड़ डॉलर तक पहुंच गये। नतीजों के बाद ये स्टॉक ब्रोकरेज के रडार पर आ गया है। नोमुरा, एचएसबीसी जैसे ब्रोकरेज फर्मों ने इस पर बुलिश राय दी है। मॉर्गन स्टैनली ने इस पर ओवरवेट रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है जबकि सिटी ने इस स्टॉक पर बिकवाली की राय दी है।

नोमुरा ने कोफोर्ज पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 8,480 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक FY25 के लिए डबल डिजट में रेवन्यू ग्रोथ की संभावना है। कर्मचारियों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी और 12 महीने की एक्जीक्यूटेबल ऑर्डर बुक विजिब्लिटी में सुधार कर सकती है। मजबूत एक्जीक्यूटेबल ऑर्डर बुक मध्यम अवधि के रेवन्यू आउटलुक के बारे में सुगमता प्रदान करती है। इन्होंने FY25-27 EPS में बढ़ोत्तरी की है।

 

सिटी ने कोफोर्ज पर बिकवाली की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 6720 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि दूसरी तिमाही में रेवन्यू ज्यादा रहा। जबकि मार्जिन सभी वर्टिकल्स में व्यापक आधार पर ग्रोथ के अनुरूप रही। मुख्य फोकस एरिया में एक्जीक्यूटेबल ऑर्डर बुक (ऑर्गेनिक) शामिल है। कर्मचारियों की संख्या तिमाही दर तिमाही लगभग 5.4% अधिक है। कंसोलिडेट सिग्निटी के रूप में ईपीएस को 4-5% तक संशोधित किया है।

एचएसबीसी ने कोफोर्ज पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 8200 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज मुताबिक कोफोर्ज और सिग्निटी दोनों के लिए Q2 परिणाम मजबूत थे। Q2 नतीजे समान रूप से मजबूत रेवन्यू और मार्जिन आउटलुक की ओर इशारा करते हैं। कंपनी की ऑर्गेनिक ग्रोथ मजबूत रही। सिग्निटी में अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए खुला ऑफर 29 अक्टूबर, 2024 से शुरू होगा।

मॉर्गन स्टैनली ने कोफोर्ज पर ओवरवेट राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 8000 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक अधिकांश प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कंपनी की रेवन्यू ग्रोथ की संभावना अधिक है। कंपनी बड़ी डील पाइपलाइन मजबूत है। कंपनी ने नए बड़े सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। लगातार कर्मचारियों की संख्या में मजबूत वृद्धि हुई है।

(डिस्क्लेमरः stock market news पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। stock market news यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top