Uncategorized

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Last Updated on August 28, 2024 9:27, AM by Pawan

Market Today : भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी के 28 अगस्त को सपाट खुलने की संभावना है। गिफ्टी निफ्टी में सुस्ती दिख रही है। ये सपाट चाल के साथ 25,003.5 के करीब कारोबार कर रहा है। उधर कल 27 अगस्त को भारतीय बेंचमार्क निफ्टी और सेंसेक्स अपनी शुरुआती बढ़त को बरकरार रखने में विफल रहे थे और सत्र के अंत में सपाट नोट पर बंद हुए थे। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 13.65 अंक या 0.02 फीसदी बढ़कर 81,711.76 पर और निफ्टी 7.20 अंक या 0.03 फीसदी बढ़कर 25,017.80 पर बंद हुआ था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत

ग्लोबल मार्केट से आज सुस्त संकेत मिल रहे हैं। एशिया में गिरावट देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी बिल्कुल फ्लैट है। आज आने वाले Nvidia के नतीजों से पहले कल अमेरिकी बाजारों में सतर्क कामकाज दिखा था। नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स हल्की बढ़त लेकर बंद हुए थे। हालांकि मामूली मार्जिन के साथ डाओ की फिर रिकॉर्ड क्लोजिंग देखने को मिली थी।

क्रूड कीमतों में नरमी

लीबिया में प्रोडक्शन संकट खत्म होने की उम्मीद से क्रूड की कीमतों में 2 फीसदी से ज्यादा की नरमी देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर के नीचे आ गया है। कच्चे तेल के दाम एक दिन में करीब 2.50 फीसदी गिरे हैं। ब्रेंट का भाव $80 के नीचे फिसल गया है। WTI में $76 के नीचे कारोबार हो रहा है। 3 दिन की तेजी के बाद इसमें गिरावट आई है। 3 दिन में क्रूड के दाम 7% से ज्यादा चढ़े थे।

आज से वर्ल्ड फिन टेक फेस्ट का आगाज़

आज से जियो वर्ल्ड सेंटर में दुनिया के सबसे बड़ी फिन टेक फेस्ट का आगाज़ है। इसकी थीम ‘The Next Decade of Finance’ है। इस फेस्ट में RBI गर्वनर, सेबी चीफ समेत देश दुनिया के महारथी शामिल होंगे। 30 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी का भी संबोधन होगा।

आज कैबिनेट की बैठक

आज सुबह 10.30 बजे कैबिनेट की बैठक होने वाली है। कैबिनेट की इस बैटक में 25 हजार करोड़ के इंडस्ट्रियल पार्क प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। सरकार की 10 राज्यों में 12 इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की है योजना है।

ORIENT TECH की लिस्टिंग आज

IT सॉल्यूशन देने वाली कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज (ORIENT TECHNOLOGIES)की लिस्टिंग आज होगी। IPO का इश्यू प्राइस 206 रुपए प्रति शेयर है। यह आईपीओे 151 गुना भरा था।

ECO मोबिलिटी का IPO आज से खुला

कार रेंटल सर्विस देने वाली कंपनी ECOS (इंडिया) मोबिलिटी & हॉस्पिटैलिटी का IPO आज खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 318 से 334 रुपए के बीच है। इस इश्यू से 601 करोड़ जुटाने की योजना है। इसमें एंकर निवेशकों ने 180 करोड़ रुपए लगाए हैं।

अमेरिका की बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 30 ईयर बॉन्ड यील्ड 4.11 फीसदी पर, 10 ईयर बॉन्ड यील्ड 3.82 फीसदी पर, 5 ईयर बॉन्ड यील्ड 3.65 फीसदी पर और 2 ईयर बॉन्ड यील्ड 3.86 फीसदी पर दिख रही है।

डॉलर पर दबाव बढ़ा

डॉलर पर दबाव बढ़ा है। इसका भाव 13 महीनों के निचले स्तरों पर पहुंच गया है। डॉलर इंडेक्स फिसल कर 100.51 तक पहुंच गया है। सितंबर में दरें घटने की उम्मीद से डॉलर पर दबाव बढ़ा है।

सोने की चमक बढ़ी

सोने की मजबूती बढ़ी है। COMEX GOLD 2560 डॉलर के पार निकल गया है। कल सोने को दाम रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए। दिसंबर वायदा $2560 पर बंद हुआ है। सोने की कीमतों में लगातार छठे महीने तेजी है। सोने के दाम 6 महीने में 22 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। US में दरें घटने की उम्मीद से सोने में तेजी आई है। सितंबर में दरों में 0.25 फीसदी कटौती की उम्मीद है।

अमेरिकी बाजार

एसएंडपी 500 मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ और बुधवार को एनवीडिया की बहुप्रतीक्षित तिमाही रिपोर्ट और सप्ताह के अंत में अपेक्षित आर्थिक आंकड़ों से पहले डाओ जोन्स ने रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंदी की। एसएंडपी 500 0.16% चढ़कर सत्र के अंत में 5,625.80 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.16% बढ़कर 17,754.82 अंक पर पहुंच गया। जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.02% बढ़कर 41,250.50 अंक पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 13.00 अंक की गिरावट के साथ 24,990.00 के स्तर पर कारोबार करता दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 38,199.08 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.49 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.05 फीसदी मामूली दबाव के साथ 22,174.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 17,808.27 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.56 फीसदी टूटा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 2,846.83 के स्तर पर दिख रहा है।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 27 अगस्त को 1,503 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक शुद्ध विक्रेता रहे तथा उन्होंने उसी दिन 604 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top