Last Updated on November 18, 2025 18:26, PM by Pawan
Nissan Magnite: अगर आप एक मिड साइज कॉम्पैक्ट SUV लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए Nissan Magnite का CNG वेरिएंट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप इस SUV को सिर्फ 2 लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद घर ला सकते हैं। लेकिन इसके बाद इस SUV के लिए कितने रुपये की हर महीने EMI देनी होगी इसकी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देंगे। इसके साथ ही कीमत के बारे में भी बताएंगे।
Nissan Magnite: कीमत
Nissan Magnite Facelift के CNG वेरिएंट को Visia CNG के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.33 लाख रुपये है। अगर आप इस SUV को दिल्ली में खरीदते हैं, तो आपको करीब 44,000 रुपये का रोड टैक्स, 30,000 हजार रुपये का इंश्योरेंस देना होगा। जिसके बाद इसकी कीमत लगभग 7.08 लाख रुपये हो जाएगी।
2 लाख Down Payment के बाद कितनी होगी EMI
अगर आप इस गाड़ी के बेस CNG वेरिएंट Visia को दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद घर लाना चाहते हैं, तो आपको 5.08 लाख रुपये का बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। यदि बैंक आपको 7 साल के लिए 9 फीसदी की ब्याज दर से 5.08 लाख रुपये का लोन दे रहा है, तो आपको हर महीने 8175 रुपये की EMI देनी होगी।
इतनी होगी Nissan Magnite कीमत
अगर आप 7 साल के लिए 9 फीसदी की ब्याद जर से 5.08 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको हर महीने 8175 रुपये की EMI देनी होगी। मतलब आपको 7 साल के लिए Nissan Magnite Visia के CNG वेरिएंट के लिए करीब 1.78 लाख रुपये बतौर ब्याज देने होंगे। जिसके बाद इस SUV की कुल कीमत 8.86 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे है मुकाबला
निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon और Kia Syros जैसी गाड़ियों के साथ है।