Last Updated on November 17, 2025 14:53, PM by Khushi Verma
- Hindi News
- Business
- Tata Motors PV Shares Trim Losses After Tumbling 7% On Weak JLR’s Numbers
मुंबई11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के शेयर में आज यानी, 17 नवंबर को करीब 7% की गिरावट आई। ये कोराबर के दौरान ₹363 पर आ गया। कंपनी के शेयर में यह गिरावट जुलाई-सितंबर 2025 की तिमाही के नतीजों के बाद आई है।
दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कंपनी को ₹6,368 करोड़ का नेट लॉस हुआ है। इसकी मुख्य वजह जागुआर लैंड रोवर (JLR) पर साइबरअटैक रही, जिसने प्रोडक्शन को प्रभावित किया है।
डिमर्जर के बाद पहली बार घोषित हुए तिमाही नतीजे
टाटा मोटर्स का पैसेंजर व्हीकल बिजनेस अब TMPV के नाम से अलग हो चुका है। 14 अक्टूबर 2025 को डिमर्जर की रिकॉर्ड डेट थी। इसके बाद पहली बार तिमाही नतीजे घोषित हुए हैं।
इस तिमाही में कंपनी को ₹76,248 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ। इसमें डिस्कंटिन्यूड ऑपरेशंस के डिस्पोजल पर वन-टाइम नॉशनल प्रॉफिट ₹82,600 करोड़ शामिल है।
- वन टाइम गेन हटाने के बाद कंपनी को ₹6,368 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट लॉस रहा, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में ₹3,056 करोड़ का प्रॉफिट था।
- इस तिमाही में रेवेन्यू भी 13.51% घटकर ₹72,349 करोड़ पर आ गया। जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में ₹ 83,656 करोड़ का रेवेन्यू रहा था।
- EBITDA मार्जिन -1.94% पर सिमट गया, जबकि पहले 11.85% था। भारत में ऑपरेशंस ठीक चले, लेकिन JLR के दिक्कतों ने सब बिगाड़ दिया।
एनालिस्ट व्यूज: जेफरीज की चेतावनी, CLSA को ग्रोथ का भरोसा
जेफरीज ने अपनी अंडरपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी और टारगेट प्राइस ₹300 पर रखा। उनका कहना है कि साइबरअटैक की वजह से Q3 में भी डिसरप्शन जारी रह सकता है। उन्होंने JLR के कई दिक्कतों की ओर इशारा किया, जैसे चीन में कंजम्प्शन टैक्स में बदलाव, कड़ा कॉम्पिटिशन।
CLSA ने पॉजिटिव रुख अपनाया और आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ टारगेट को ₹450 तक बढ़ा दिया। CLSA का मानना है कि छोटे SUVs पर GST कट और लगातार डिमांड घरेलू PV बिजनेस को सपोर्ट दे सकती है, भले ही JLR का FY26 आउटलुक कमजोर बना हुआ है।