Last Updated on November 14, 2025 9:41, AM by Khushi Verma
अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
निफ्टी कल फिर 26,000 पर जा कर फंसा और नीचे आया। 25,500-26,000 की शानदार रैली का हमने मजा लिया। अगर गिफ्ट निफ्टी सही है तो आज 25,750 पर खुलेंगे। 26,000-26,300 का सफर सबसे मुश्किल लग रहा है। बाजार को ऑल टाइम हाई जाने के लिए एक धक्का चाहिए। बिहार चुनाव का ट्रिगर आज खत्म हो जाएगा। Q2 नतीजों का सीजन भी आज ही खत्म हो जाएगा। अब सबकी नजर इंडिया-US ट्रेड डील पर रहेगी, लेकिन वो कब आएगी इसका अंदाजा लगाना संभव नहीं है। जिस दिन वो डील होगी निफ्टी शायद ऑल टाइम हाई हिट करे। FIIs की भी बिकवाली काफी कम हुई और कुल मिलाकर 2 दिन से खरीदारी है। कल कैश में सिर्फ `384 Cr की बिकवाली और फ्यूचर्स में `1378 Cr की खरीदारी है।
बाजार: क्यों बिहार बड़ा संकेत है?
बिहार के नतीजे राजनीतिक स्थिरता का सबसे बड़ा संकेत होंगे. अगर NDA की जीत होती है, तो सरकार को और मजबूती मिलेगी और रिफॉर्म्स का सिलसिला तेज होगा। पिछले एक साल में सरकार ने लगातार बड़े रिफॉर्म्स किए हैं, और अब GST कट या ट्रेड डील जैसे कदमों की उम्मीद बढ़ रही है। दूसरी तिमाही के नतीजे भी बताते हैं कि अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। किसी बड़ी कंपनी में झटका नहीं, बल्कि कई सेक्टरों में ‘Hero’ स्टॉक्स उभरे हैं।
बाजार: अब क्या रणनीति बनाएं?
बाजार आपको फिर लॉन्ग पोजीशन बनाने का मौका दे रहा है। 24,600 से 26,050 तक एकतरफा रैली हुई थी। उसके बाद हम 25,500 तक करेक्ट हुए थे। वहां से वापस 26,000 तक गए और कल करेक्ट हुए। आज अगर 25,700-25,750 मिला तो वापस एंट्री का मौका होगा। इसमें हम ये मान कर चल रहे हैं कि एग्जिट पोल सही साबित होंगे। अगर एग्जिट पोल गलत हुए तो इस पोजीशन को रिव्यू करना होगा, लेकिन स्टॉक स्पेसिफिक अगर आप हैं तो इलेक्शन को नजरअंदाज करिए। फिर फोकस करिए उन कंपनियों पर जहां Q2 नतीजे शानदार और कमेंट्री जानदार रही और उसमें अगर वैल्युएशन का भी तड़का मिल जाए तो सोने पे सुहागा। जैसे एशियन पेंट्स, यहां धीरे-धीरे री-रेटिंग होती रहेगी। इसके अलावा थोड़ा ध्यान अब दें IT और फार्मा शेयरों पर । क्योंकि यहां से अब अगला बड़ा संकेत ट्रेड डील होगा ।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 25,750-25,800 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,600-25,650 पर है। पहला रजिस्टेंस 25,900-25,950 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,950-26,050 पर है आज बिहार के नतीजे का इंतजार होगा, इसका बाद एक्शन लेंगे।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
निफ्टी बैंक ने कल नया हाई लगाया। अब इंतजार करें और नजर रखें। एंट्री का बेस्ट जोन- 57,500-57,800 पर है। अगला रजिस्टेंस जो 59,000-59,500 पर रहा। बिहार चुनाव नतीजे साफ होने के बाद नजरिया बनाएंगे।