Markets

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजारों में तेजी, अमेरिका में शटडाउन खत्म होने की बढ़ी उम्मीद

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजारों में तेजी, अमेरिका में शटडाउन खत्म होने की बढ़ी उम्मीद

Last Updated on November 10, 2025 9:43, AM by Khushi Verma

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त देखने को मिला। एशियाई बाजार और डाओ फ्यूचर्स ऊपर कारोबार कर रहा। उधऱ शटडाउन जल्द खत्म होने की उम्मीद से शुक्रवार को US INDICES में रिकवरी दिखी। डाओजोंस और S&P बढ़त पर बंद होने में कामयाब हुए।

अमेरिकी बाजारों का हाल

अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को दिन के निचले स्तरों से रिकवरी आई। S&P 500 के 400 शेयरों में तेजी देखने को मिली। नैस्डेक में आई दिन के निचले स्तरों से रिकवरी आई। रिकवरी के बाद भी नैस्डेक का अप्रैल के बाद सबसे खराब प्रदर्शन रहा। US कंज्यूमर सेंटीमेंट अब तक रिकॉर्ड स्तरों तक गिरा है। इस बीच न्यूयॉर्क फेड सर्वे के मुताबिक अमेरिका में अगले साल बेरोजगारी बढ़ने की आशंका है। लोगों में बेरोजगार होने की आशंकी बढ़ी। बेरोजगारी में 43% बढ़ने की आशंका है।

खत्म नहीं हो रहा शटडाउन?

अमेरिका में लगातार S40वें दिन भी शटडाउन जारी है। अमेरिकी इतिहास में अभी तक का सबसे लंबा शटडाउन है। बिना सैलरी फेडरल कर्मचारी अब भी काम कर रहे हैं। टैक्स रिफंड, स्मॉल बिजनेस लोन में देरी हो रही है। दूसरे फेडरल एप्लीकेशन्स में भी देरी हो रही है। दो महीनों से कोई आर्थिक डेटा जारी नहीं हुए। मध्य नवंबर तक GDP में 1.5% की कमी आएगी। इधर कांग्रेशनल बजट ऑफिस ने शटडाउन पर कहा कि अर्थव्यवस्था को हर हफ्ते $15 बिलियन का नुकसान हो रहा है।

ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी की चेतावनी

ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि एयरलाइन सेक्टर पर बहुत बुरा असर

पड़ रहा है। हवाई यातायात में और गिरावट आ सकती है।

ट्रुथ सोशल पर बोले डॉनल्ड ट्रंप

सीनेट में रिपब्लिकन्स से सिफारिश करने की अपील की है। ओबामाकेयर का पैसा सीधे लोगों को देने की सिफारिख करें। बड़ी, बुरी बीमा कंपनियों से पैसा लेकर लोगों को दिया जाए। ओबामाकेयर के बाद बीमा कंपनियों की संख्या बढ़ी। बीमा कंपनियों की संख्या 600% से 1200% तक बढ़ी। उन्होंने कहा कि दुख है कि डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी लोगों को आतंकित किया। स्वास्थ्य सेवा के नाम पर अमेरिकी लोगों को आतंकित किया। समस्या के हल के लिए दोनों पक्षों के साथ काम करने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि जो लोग टैरिफ का विरोध करते हैं वे मूर्ख हैं।अमेरिका अब दुनिया का सबसे अमीर और सबसे सम्मानित देश है। टैरिफ से अमेरिका को अरबों डॉलर का निवेश मिल रहा है। जल्द ही $37 ट्रिलियन के कर्ज का भुगतान शुरू हो जाएगा। सभी नागरिकों को $2000 का डिविडेंड जल्द मिलेगा।

डिविडेंड पर बोले स्कॉट बेसेंट

स्कॉट बेसेंट ने कहा कि वन ब्यूटीफुल बिल के जरिए डिविडेंड आ सकता है। हालांकि इस पर अभी तक राष्ट्रपति ट्रंप से बात नहीं हुई है। डिविडेंड कई तरीकों से लोगों को दिया जा सकता है

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 70.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ 50,758.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.68 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.65 फीसदी चढ़कर 27,832.23 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 26,419.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.83 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 3,999.59 के स्तर पर दिख रहा है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top