Uncategorized

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की तेजी: 83,750 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 70 अंक चढ़ा;  FMCG और IT शेयर में खरीदारी

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की तेजी:  83,750 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 70 अंक चढ़ा;  FMCG और IT शेयर में खरीदारी

Last Updated on November 6, 2025 9:43, AM by Khushi Verma

 

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 6 नवंबर को तेजी है। सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 83,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब अंक की 70 तेजी है। ये 25,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट है। FMCG, ऑटो और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं मेटल शेयर्स में गिरावट है। वहीं आज मेनबोर्ड सेगमेंट IPO ऑर्कला इंडिया के शेयर बाजार में लिस्ट होंगे।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 1.11% ऊपर 50,768 पर कारोबार कर रहा है, वहीं कोरिया का कोस्पी 1.32% चढ़कर 4,057 पर ट्रेड कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.63% चढ़कर 26,357 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.88% ऊपर 4,004 पर कारोबार कर रहा है।
  • 5 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.48% चढ़कर 47,311 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.65% और S&P 500 0.37% चढ़कर बंद हुए।

4 नवंबर को FII ने ₹1,067 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • 4 नवंबर को FII ने 6,728 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं DII ने 1,202 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
  • अक्टूबर महीने में फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स यानी FPI ने 14,610 करोड़ रुपए का निवेश किया है।।
  • सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

मंगलवार को बाजार में गिरावट रही

इससे पहले शेयर बाजार में 4 नवंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 519 अंक गिरकर 83,459 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में भी करीब 165 अंक की गिरावट रही। ये 25,597 पर बंद हुआ।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top