Markets

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में दबाव, एशियाई बाजारों में गिरावट, आज इन अहम इवेंट्स पर है बाजार की नजर

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में दबाव, एशियाई बाजारों में गिरावट, आज इन अहम इवेंट्स पर है बाजार की नजर

Last Updated on November 4, 2025 11:42, AM by Khushi Verma

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में कमजोरी देखने को मिल रही है।  एशिया भी नरम रहा। कल MIXED रहे। US INDICES, 200 प्वाइंट से ज्यादा  डाओ जोंस फिसला,  लेकिन S&P और नैस्डैक में हल्की बढ़त रही।

नैस्डेक में तेजी के कारण

अमेजन का शेयर कल रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ। ओपन AI के साथ डील के बाद शेयर में तेजी आई। ओपन AI के साथ किया $38 बिलियन का करार किया। माइक्रोसॉफ्ट के बाद ओपन AI की पहली क्लाउड डील है। अमेजन का शेयर 2 कारोबारी सत्रों में 14% चढ़ा। नवंबर 2022 के बाद अमेजन में इतनी तेजी दिखी। ओपन AI का Nvidia के साथ भी करार किया। ब्रॉडकॉम, ओरेकल, गूगल के साथ भी करार किया। कल Nvidia के शेयर में भी तेजी देखने को मिली। माइक्रोसॉफ्ट को चिप्स एक्सपोर्ट का लाइसेंस मिला। UAE को चिप्स एक्सपोर्ट कर माइक्रोसॉफ्ट पाएगी । UAE में अपना निवेश माइक्रोसॉफ्ट बढ़ाएगी।

Palantir Tech के नतीजे

Q3 में कंपनी की आय 63% बढ़कर $1.18 बिलियन पर रहा जबकि बाजार को $1.09 बिलियन आय की उम्मीद थी। एडजस्टेड EPS $0.21, अनुमान $0.17 का था। सालाना रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ाकर $4.4 बिलियन किया। AI, डाटा प्रोडक्ट की मांग तेजी से बढ़ रही है। 2025 में अब तक कंपनी का शेयर 175% चढ़ा।

डील का दिखा असर

Kimberly-Clark ने डील का ऐलान किया। Kenvue को $48.7 बिलियन में खरीदने का ऐलान किया। कैश और स्टॉक के आधार पर पूरी डील होगी। एक छत के नीचे Huggies, Kleenex जैसे ब्रांडआएंगे। 2026 की दूसरी छमाही में डील पूरी होने की उम्मीद है। डील के ऐलान से Kenvue का शेयर 12% चढ़ा जबकि Kimberly-Clark का शेयर डील के ऐलान से 14% गिरा ।

CNN का नया सर्वे

ट्रंप अप्रूवल रेटिंग 37% पर पहुंची। जबकि जुलाई में अप्रूवल रेटिंग 42% पर थी। 27-30 अक्टूबर के बीच सर्वे हुआ। सर्वे में 1245 युवा शामिल हुए थे। लोगों में अर्थव्यवस्था पर चिंता जताई है। 10 में से 7 लोगों ने अर्थव्यवस्था को खराब या बहुत खराब कहा। 61% लोगों ने ट्रंप की नीतियों को जिम्मेदार माना।

रूस-चीन की बातचीत

बड़ा रूसी प्रतिनिधिमंडल चीन पहुंचा। डील, बातचीत के लिए चीन पहुंचा। चीनी ने कहा कि रूस के साथ सहयोग मजबूत करने को तैयार है। बाधाओं के बावजूद सहयोग मजबूत करने को तैयार है।

आज कहां रहेगी नजर?

न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, वर्जीनिया के मतदाता आज वोट डालेंगे। गवर्नर, मेयर, लेजिस्लेटिव, जुडिशियल सीटों के लिए वोटिंग किया। डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में पहली बड़ी चुनावी लड़ाई। AMD, Uber, Pfizer आज अपने नतीजे जारी करेंगी। आज ही US के JOLTS के आंकड़े आएंगे।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 142.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 52,144.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.02 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.95 फीसदी गिरकर 28,065.12 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 26,216.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.12 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 3,969.05 के स्तर पर दिख रहा है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top