Last Updated on November 3, 2025 9:39, AM by Khushi Verma
मुंबई5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 3 नवंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 83,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है। ये 25,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 शेयर में तेजी और 23 में गिरावट है। सरकारी बैंकिंग और ऑटो शेयर में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं IT और FMCG शेयर्स में बिकवाली है।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 2.39% ऊपर 4,205 पर कारोबार कर रहा है वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स आज बंद है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.39% चढ़कर 26,007 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.049% ऊपर 3,956 पर कारोबार कर रहा है।
- 31 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.086% चढ़कर 47,562 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.61% और S&P 500 0.26% चढ़कर बंद हुए।
31 अक्टूबर को FII ने ₹6,728 करोड़ के शेयर्स बेचे
- 31 अक्टूबर को FII ने 6,728 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं DII ने 6,889 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
- अक्टूबर महीने में फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स यानी FPI ने 14,610 करोड़ रुपए का निवेश किया है।।
- सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

पिछले हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट
हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन शुक्रवार, 31 अक्टूबर को सेंसेक्स 465 अंक गिरकर 83,938 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 155 अंक की गिरावट रही, ये 25,722 पर क्लोज हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान बाजार में 800 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा।
