Uncategorized

इस हफ्ते शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद: क्या ऑलटाइम हाई पर पहुंचेगा सेंसेक्स-निफ्टी, 5 फैक्टर जो बाजार की चाल तय करेंगे

इस हफ्ते शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद:  क्या ऑलटाइम हाई पर पहुंचेगा सेंसेक्स-निफ्टी, 5 फैक्टर जो बाजार की चाल तय करेंगे

Last Updated on November 3, 2025 7:25, AM by Khushi Verma

 

मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

3 नवंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में तेजी का अनुमान है। दूसरी तिमाही के नतीजे, ग्लोबल मार्केट संकेत, विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे।

 

अभी निफ्टी 25,722 के स्तर पर है। अगर उसे ऑलटाइम हाई बनाना है तो 500 अंक से ज्यादा चढ़ना होगा, जो थोड़ा मुश्किल लगता है। इस हफ्ते बाजार भी 4 दिन ही खुलेगा।

5 नवंबर को गुरुनानक जयंती के चलते ये बंद रहेगा। सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,478 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया था।

चलिए समझते हैं कि इस हफ्ते बाजार में क्या हो सकता है…

सपोर्ट जोन: 25,637 | 25,553 | 25,395

सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका मिल सकता है।

रेजिस्टेंस जोन: 25,880 | 26,038 | 26,122

रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर नई तेजी आ सकती है।

मार्केट डायरेक्शन

अगला ट्रेडिंग डे (3 नवंबर): मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोमवार को मार्केट करीब 50-75 पॉइंट ऊपर 25,775-25,800 के आसपास खुल सकता है।

दिन के कारोबार में इसके 25,850–25,900 तक जाने की उम्मीद है। इमिडिएट सपोर्ट 25,700 पर है। यानी, 25,700 का लेवल ब्रेक होने पर 25,650 तक जा सकता है।

  • RSI के 31.61 पर ओवरसोल्ड होने से इंट्राडे में उछाल की उम्मीद।
  • VIX का 12.15 पर होना डर कम होने का सिग्नल दे रहा है।
  • DII की खरीदारी (₹9,538 Cr) बाजार को ज्यादा नीचे गिरने से बचा रही है।
  • PCR 1.25 होने से पुट अनवाइंडिंग का फायदा मिलने की उम्मीद।

पूरे हफ्ते (3-7 नवंबर): हफ्ते भर में मार्केट मॉडरेट पॉजिटिव रह सकता है। हफ्ते के अंत तक इसके 25,900–26,000 तक जाने की उम्मीद है। ये लेवल टेक्निकल एनालिसिस, ऑप्शन चेन के OI डेटा और DII की खरीदारी पर आधारित हैं।

सावधानी जरूरी: बाजार में कभी भी उतार-चढ़ाव तेज हो सकता है, इसलिए कोई भी ट्रेड लेने के बाद रिस्क मैनेजमेंट और स्टॉप-लॉस का इस्तेमाल जरूर करें। ग्लोबल मार्केट या ट्रेड डील जैसे फैक्टर्स भी बाजार को प्रभावित कर सकते हैं।

अब 5 फैक्टर्स जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं…

1. Q2 की कमाई: कमाई के मामले में, कई बड़ी कंपनियां अपनी तिमाही रिपोर्ट्स जारी करेगी। इनमें भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी, अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स, इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पेटीएम, एसबीआई, ब्रिटानिया जैसे दिग्गज शामिल हैं।

2. FII एक्टिविटी: शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयरों में ₹6,769 करोड़ की नेट बिक्री की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹7,068 करोड़ की नेट खरीदारी की। वहीं पिछले महीने FIIs ने ₹9,846 करोड़ की बिकवाली और DIIs ने ₹9,537 करोड़ की खरीदारी की।

3. अमेरिकी बाजार: यूएस मार्केट की चाल अन्य बाजारों को प्रभावित करती है। भारतीय बाजारों पर भी इसका कुछ असर दिख सकता है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार चढ़कर बंद हुए थे।

  • डाउ जोंस शुक्रवार को 40 अंक या 0.086% चढ़कर 47,562 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 17 अंक या 0.26% की तेजी के साथ 6,840 पर बंद हुआ।
  • नैस्डैक कंपोजिट 143 अंक या 0.61% चढ़कर 23,724 पर पहुंच गया।

4. टेक्निकल इंडिकेटर: रेलिगेयर ब्रोकिंग के SVP-रिसर्च अजित मिश्रा ने कहा- चार हफ्तों की लगातार बढ़त के बाद, निफ्टी में हल्की प्रॉफिट बुकिंग हुई, जो शॉर्ट-टर्म कंसॉलिडेशन फेज का इशारा दे रही है। अब सपोर्ट 25,600 के आसपास है, जो 20-DEMA के साथ मेल खाता है।

ऊपर रेजिस्टेंस 26,100 के आसपास दिख रहा है, और अगर ये लेवल पार हो गया तो नया रिकॉर्ड हाई बन सकता है। मार्केट नियर टर्म में रेंज-बाउंड रहने की उम्मीद है।

5. ग्लोबल अपडेट्स: दुनिया भर में, ट्रेड डील्स से जुड़ी खबरों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। ये खबरें बाजार को प्रभावित करती है। इसके अलावा करेंसी मूवमेंट, क्रूड ऑइल भी असर डालेगा।

शुक्रवार को सेंसेक्स 465 अंक गिरकर 83,938 पर बंद हुआ

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 31 अक्टूबर को सेंसेक्स 465 अंक गिरकर 83,938 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 155 अंक की गिरावट रही, ये 25,722 पर क्लोज हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान बाजार में 800 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा था।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top