Last Updated on October 28, 2025 11:43, AM by Khushi Verma
Market mood : निफ्टी आज 28 अक्टूबर को अपने मंथली एक्सपायरी सेशन में मामूली बढ़त के साथ खुला। लेकिन ये बढ़त कायम नहीं रह पाई। बाजार में उतार-चढ़ाव ज़्यादा है। हालांकि बाजार जानकारों को उम्मीद है कि बाजार आज सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करता रहेगा, क्योंकि ट्रेडर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आगामी शिखर सम्मेलन को लेकर खुश नजर आ रहे हैं।
फिलहाल 10.30 बजे के आसपास निफ्टी 85.80 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 25,880 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 338.70 अंक यानी 0.40 फीसदी की कमजोरी के साथ 84,450 के आसपास दिख रहा है।
28 अक्टूबर को इन अहम स्तरों पर रहे नजर
निफ्टी आज 26,000 के आसपास तेजी के साथ खुला। लेकिन ये तेजी कायम नहीं रह पाई और जल्दी ही ये लाल निशान में चला गया। बाजार जानकारों के मुताबिक निफ्टी के लिए 25,920 और 25,827 पर तत्काल सपोर्ट है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 26,100-26,200 के आसपास रेजिस्टेंस नजर आ रहा है।
एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर का कहना है कि निफ्टी की 26,000 अंक से ऊपर की मजबूत चाल तेजी की भावना को मजबूत कर सकती है और 26,300 की ओर बढ़ने का रास्ता खोल सकती है, जबकि 25,920 से नीचे की गिरावट शॉर्ट टर्म मुनाफावसूली का कारण बनर सकती है, जिससे इंडेक्स 25,800-25,660 की ओर गिर सकता है।
सेंसेक्स के बारे में, उन्होंने कहा कि यह इंडेक्स अपनी शॉर्ट टर्म राइजिंग ट्रेंडलाइन को बनाए रख सकता है और हाल ही में 85,100 तक की बढ़त के बाद एक हेल्दी कंसोलीडेशन के दौर में रह सकता है। 85,200 से ऊपर बंद होने से तेजी की पुष्टि होगी। ऐसा होने पर इंडेक्स नई ऊंचाई पर जा सकता है।
ऊपर की ओर इसके लिए 85,000-85,200 पर तत्काल रेजिस्टेंस है और इस जोन के ऊपर एक निर्णायक ब्रेकआउट 85,500-85,800 की ओर का रास्ता खोल सकता है। नीचे की ओर इसके लिए 84,500 पर मजबूत सपोर्ट है,उसके बाद 84,000 पर अगला बड़ा सपोर्ट है जो पिछले ब्रेकआउट जोन के साथ मेल खाता ह