Last Updated on October 17, 2025 9:45, AM by Khushi Verma
- Hindi News
- Business
- Sensex Falls 150 Points To 83,350, Nifty Down 50 At 25,550 | Global Markets Mixed | FIIs Buy ₹997 Cr | Oct 17, 2025
मुंबई7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज (17 अक्टूबर) हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 150 अंक गिरकर 83,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट है, ये 25,550 पर कारोबार कर रह है।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.029% चढ़कर 3,749.44 पर और जापान का निक्केई 0.93% गिरकर 47,827.31 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.51% नीचे 25,496.32 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.99% गिरकर 3,877.42 पर कारोबार कर रहा है।
- 15 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.65% गिरकर 45,952.24 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 0.47% और S&P 500 0.63% गिरा था।
16 अक्टूबर को FII ने 997 करोड़ के शेयर्स खरीदे
- 16 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 997.29 करोड़ और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,076.20 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
- अक्टूबर महीने में विदेशी निवेशकों ने अब तक ₹2,890.32 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 26,517.84 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
- सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
कल सेंसेक्स 862 अंक चढ़कर बंद हुआ था
गुरुवार, 16 अक्टूबर को सेंसेक्स 862 अंक (1.04%) चढ़कर 83,468 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 262 अंक (1.03%) की तेजी रही, ये 25,585 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर्स चढ़कर बंद हुए। कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन समेत 14 शेयरों में 1% से ज्यादा की तेजी रही। इंफोसिस और जोमैटो के शेयर्स गिरकर बंद हुए।
निफ्टी के 50 में से 45 शेयर्स ऊपर बंद हुए। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में FMCG 2.02%, रियल्टी 1.90%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.53%, ऑटो 1.27% और प्राइवेट बैंक 1.48% की बढ़त के साथ बंद हुए।

