Last Updated on October 15, 2025 9:54, AM by Khushi Verma
अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
7 अक्टूबर का क्लोज 25,108 के लेवल पर था, जबकि कल का क्लोज 25,145 था। 1 हफ्ते से ज्यादा हो गया है निफ्टी को एक रेंज में है। ना 25,050 टूट रहा है और ना 25,300 के ऊपर जा रहा है। दिक्कत ये है कि रेंज तोड़ने के लिए बाजार के पास ट्रिगर नहीं है। FIIs ने फिर कैश और F&O में बड़ी वाली बिकवाली शुरू की। कैश और फ्यूचर्स को मिला दें तो कल FIIs ने `7,000 Cr की बिकवाली की। लेकिन ब्रेंट क्रूड आज एक और बड़ा पॉजिटिव संकेत है। क्रूड अब $62 के करीब है, भारत के लिए ये बड़ा पॉजिटिव होगा ।
चार बड़े नतीजों पर नजर
अगले 4 दिनों में करीब 40% निफ्टी वेट वाली कंपनियों के नतीजे आने हैं। 4 दिनों में एक्सिस बैंक, इंफोसिस, RIL, HDFC बैंक, ICICI बैंक के नतीजे आएंगे। शायद इन नतीजों के बाद बाजार इस रेंज को तोड़ पाए। खैर जो भी है, अभी आपको इस रेंज को स्मार्ट तरीके से ट्रेड करना है।
बाजार: आज के संकेत
आईटी और बैंकिंग शेयर पर फोकस करें। आईटी शेयरों में हल्की तेजी की उम्मीद है। टेक महिंद्रा की CC आय ग्रोथ 1% अनुमान के मुकाबले 1.6% रही, जो पिछली 10 तिमाहियों में सबसे मजबूत है। परसिस्टेंट सिस्टम्स की CC ग्रोथ 3.9% अनुमान के मुकाबले 4.4% रही और EBIT मार्जिन भी बढ़कर 16.3% पहुंचा।
आज आएंगे एक्सिस बैंक के Q2 नतीजे
बैंकिंग सेक्टर में आज एक्सिस बैंक के नतीजों से सीजन की शुरुआत होगी। मार्केट को NII, NIM और मुनाफे में साल-दर-साल गिरावट का अनुमान है, इसलिए नतीजों में NIM और एसेट क्वालिटी पर विशेष नजर रहेगी। इसके अलावा ब्रेंट क्रूड फोकस में रहने वाला है। आज OMCs, पेंट्स, इंटरग्लोब, पिडिलाइट को रडार पर रखना होगा। आज बुधवार भी है, मतलब एक बड़ा दिन भी हो सकता है। कल के हाई या लो को तोड़ा तो शायद एक ट्रेंड डे मिल जाए।
बाजार:अब क्या हो रणनीति?
अभी हमें स्मार्ट तरीके से रेंज का इस्तेमाल करना है। कल भी हमारी निफ्टी स्ट्रैटेजी 25,075-25,325 के रेंज को ट्रेड करने की थी। ये बाजार इस समय ऑप्शंस राइटर्स की पकड़ में हैं, लेकिन एक बात साफ है कि कुछ पॉकेट्स में रिलेटिव स्ट्रेंथ है। कैपिटल मार्केट, हेल्थकेयर शेयर सबसे ज्यादा मजबूत हैं। 2-व्हीलर शेयर भी अपने अलग ही बुल मार्केट में हैं। कुछ समय के लिए आपकों चुनिंदा शेयरों में ही दांव लगाना होगा। बहुत ज्यादा अपने आपको फैलाने की जरूरत नहीं है। आपको किसी भी महीने पैसे बनाने के लिए सिर्फ 2-3 बड़े ट्रेड्स चाहिए
निफ्टी पर रणनीति
पहला रजिस्टेंस 25,200-25,250 (ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,300-25,350 (कल का हाई) पर है । वहीं पहला सपोर्ट 25,050-25,100 (कल का लोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,950-25,000 (ऑप्शन जोन) पर है। खरीदारी का बढ़िया जोन 25,075-25,125 पर है इसके लिए स्टॉपलॉस 25,000 पर लगाए। बिकवाली का बढ़िया जोन 25,250-25,300 पर है और स्टॉपलॉस 25,350 पर है।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
निफ्टी बैंक अब भी निफ्टी से ज्यादा मजबूत है, लेकिन अभी के लिए रेंज- 56,200-56,700 पर है। खरीदारी का बढ़िया जोन 56,300-56,500 पर है जबकि 56,200 पर है। 56,700 फेल हुआ तभी बेचें, SL- 56,800 पर रखें। वीकेंड पर बैंकों के नतीजे अच्छे रहे तो निफ्टी बैंक नया हाई छू सकता है
