Your Money

GPF Interest Rate: सरकार जीपीएफ पर देगी 7.1% इंटरेस्ट, इन सरकारी कर्मचारियों पर होता है लागू

GPF Interest Rate: सरकार जीपीएफ पर देगी 7.1% इंटरेस्ट, इन सरकारी कर्मचारियों पर होता है लागू

Last Updated on October 11, 2025 13:50, PM by Pawan

General Provident Fund: सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड (GPF) पर इंटरेस्ट रेट का ऐलान कर दिया है। जीपीएफ के अलावा सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर 2025 के लिए अन्य प्रॉविडेंट फंड पर मिलने वाले ब्याज भी तय कर दिया है। सरकार जीपीएफ पर 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक 7.1 फीसदी का ब्याज देगी। जीपीएफ पर ब्याज पीपीएफ जितना ही यानी 7.1 फीसदी ही दिया जा रहा है। PPF पर अभी 7.1 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। ये नई ब्याज दर जीपीएफ, कॉन्ट्रीब्यूटरी प्रॉविडेंट फंड, ऑल इंडिया सर्विस प्रॉविडेंट फंड और अन्य प्रॉविडेंट फंड पर भी लागू होगा।

कितना मिलेगा GPF पर इंटरेस्ट?

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) के अनुसार जनरल प्रॉविडेंट फंड और इसी तरह के प्रॉविडेंट पर सरकार 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक 7.1 फीसदी का ब्याज देगी। सरकार ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

GPF पर PPF पर कितना मिलता है ब्याज?

जीपीएफ पर पीपीएफ जितना ही ब्याज मिल रहा है। पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) की दरों की तरह ही GPF की दर चलती है। नीचे बताए गए सभी फंड्स पर भी 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

1. सामान्य प्रॉविडेंट फंड (सेंट्रल सर्विस)।

2. अंशदायी प्रॉविडेंट फंड (भारत)।

3. ऑल इंडिया सर्विस प्रॉविडेंट फंड

4. राज्य रेलवे प्रॉविडेंट फंड

5. सामान्य प्रॉविडेंट फंड (डिफेंस सर्विस)

6. इंडियन ऑर्डिनेंस डिपार्टमेंट प्रॉविडेंट फंड

7. इंडियन ऑर्डिनेंस डिपार्टमेंट फैक्टरीज प्रॉविडेंट फंड

8. भारतीय नौसेना डॉकयार्ड वर्कर्स (प्रॉविडेंट फंड)।

9. रक्षा सेवा अधिकारी प्रॉविडेंट फंड।

10. सशस्त्र बल कार्मिक प्रॉविडेंट फंड।

सामान्य प्रॉविडेंट फंड यानी जनरल प्रॉविडेंट फंड क्या है?

सामान्य प्रॉविडेंट फंड (GPF) एक तरह का प्रॉविडेंट फंड ही है जो सिर्फ भारतीय सरकारी केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जाता है। सरकार में हर कोई अपने सैलरी का एक हिस्सा सामान्य प्रॉविडेंट फंड में जमा कर सकता है। जब कर्मचारी रिटायर होता है तो उनके पीरियड के दौरान जमा पैसा और ब्याज मिलता है। फाइनेंस मिनिस्ट्री हर तिमाही में जीपीएफ ब्याज दर की समीक्षा करती है। हर तिमाही के ब्याज का ऐलान कर ती है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top