Uncategorized

शेयर बाजार में चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात! LIC और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भारी गिरावट

शेयर बाजार में चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात! LIC और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भारी गिरावट

Last Updated on October 9, 2025 9:08, AM by Pawan

नई दिल्ली: शेयर मार्केट में लगातार चार दिन की तेजी पर आज ब्रेक लग गया। बुधवार को शेयर मार्केट तेजी के साथ खुला था लेकिन दिन चढ़ने के साथ इसमें गिरावट आ गई। कमजोर बाजार धारणा और मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई सेंसेक्स 153.09 अंक यानी 0.19 फीसदी गिरावट के साथ 81,773.66 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 62.15 अंक यानी 0.25 परसेंट गिरावट के साथ 25,046.15 अंक पर आ गया।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 गिरावट के साथ बंद हुए। एलआईसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा 2 फीसदी गिरावट रही। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 100 में 0.73 फीसदी और स्मॉलकैप 100 में 0.52 फीसदी गिरावट रही। सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर सभी सेक्टर में गिरावट रही।

किन शेयरों में रही तेजी

निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.51 फीसदी तेजी रही। इन्फोसिस, टीसीएस, कोफोर्ज, एलटीमाइंडट्री, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयरों में तेजी आई। दूसरी ओर निफ्टी रियल्टी, मीडिया, ऑटो और एनर्जी में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top