Markets

बाजार में हायर हाई का सिलसिला दे रहा तेजी का संकेत, क्या निफ्टी कर रहा है 25,600 की तैयारी

बाजार में हायर हाई का सिलसिला दे रहा तेजी का संकेत, क्या निफ्टी कर रहा है 25,600 की तैयारी

Last Updated on October 7, 2025 12:44, PM by Pawan

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

पिछले 2-3 दिन के ट्रेड में कोई बड़ा रॉकेट साइंस नहीं था। हमने सिर्फ बाजार के मैसेज को पढ़ा और वही बोला। 10-20% की लोन ग्रोथ कमजोर इकोनॉमी में नहीं आएगी। कल निफ्टी ने 190 अंकों से ज्यादा higher high बनाया। कल निफ्टी ने 130 अंकों से ज्यादा higher low बनाया। बुधवार से हमने लॉन्ग लेकर जाने का नजरिया लिया था और बुधवार से ही बैंक निफ्टी पर ज्यादा पॉजिटिव नजरिया था। अब भी रणनीति वही है: सिस्टम आपको बाहर निकालेगा। जिस दिन पिछले दिन का low टूटे, उस दिन ट्रेड से बाहर निकलेंगे और किसी भी छोटी या बड़ी गिरावट में खरीदारी करें। निफ्टी और बैंक निफ्टी पर कल पहले लक्ष्य हासिल किया। अब निफ्टी पर 25,600 और बैंक निफ्टी पर 57,000 के बड़े लक्ष्य होंगे।

बाजार में आज के संकेत

 

आज अक्टूबर सीरीज की पहली वीकली एक्सपायरी है। 24,935-25,165 आज की बेसिक ऑप्शन रेंज है। निफ्टी ने 3 दिन से higher high और higher low बनाया है। बैंक निफ्टी ने 3 दिन में 1800 अंकों की रैली दी है। FIIs की कैश में बिकवाली काफी कम हुई है, लेकिन हैरानी की बात, कल उन्होंने फिर जोरदार शॉर्ट्स जोड़े हैं। कल भी निफ्टी फ्यूचर्स में `2000 करोड़ की बिकवाली हुई है। नेट शॉर्ट्स फिर से 2 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के करीब हैं। ये अच्छा है, बाजार चल रहा है और अभी शॉर्ट कवरिंग बाकी है। मजा तब आएगा जब ये शॉर्ट्स ऑल-टाइम हाई पर कवर करें।

आज से LG का एक और बड़ा IPO खुल रहा है । कल टाटा कैपिटल का 15,000 करोड़ से ज्यादा का IPO खुला था। आज LG का 11,000 करोड़ से ज्यादा का IPO खुला है। इतने बड़े IPO सेकेंडरी मार्केट की लिक्विडिटी घटाते हैं। ग्लोबल मार्केट से हमारे लिए आज बड़े संकेत नहीं है।

बाजार: अब क्या हो रणनीति?

बाजार में ट्रेंड बदल चुका है। हमारे बाजार में ट्रेंड 8-9 दिन चल रहे हैं। पहले 9 दिन तक निफ्टी ने लगातार higher high और low बनाया, फिर हमने 8 दिन का दर्दनाक lower high और low वाला स्विंग देखा। अभी तो नए स्विंग में सिर्फ 3 दिन हुए हैं। जरूरी नहीं कि इस बार भी स्विंग 8-9 दिन ही चले, लेकिन हम मानेंगे कि वैसा ही ट्रेंड चलेगा। जिस दिन ये ट्रेंड टूटेगा, उस दिन लॉन्ग से बाहर हो जाइए।

कल भी हमने रिस्क-रिवॉर्ड की बात की थी। कल फ्रेश लॉन्ग के लिए 4:1 का रिस्क-रिवॉर्ड था। अब यहां से रिस्क-रिवॉर्ड 2:1 का ही है। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा स्ट्रैंथ है। जब बैंक निफ्टी कमजोर था, तब ETF के जरिए खरीदारी की सलाह थी। अब बैंक निफ्टी मजबूत है, अब ट्रेलिंग SL के साथ ट्रेडिंग की राय है।

तिमाही अपडेट्स पर फोकस करें। जहां अपडेट्स अच्छे हैं और वैल्युएशन सस्ते हैं, वो शेयर सबसे अच्छे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहा है PSU बैंक। जहां अपडेट्स खराब हैं और शेयर महंगे हैं, वहां दिक्कत है। इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं: D Mart और ट्रेंट।

निफ्टी पर रणनीति

24,935-25,165 आज की बेसिक ऑप्शन रेंज है। खरीदारी का बढ़िया जोन 24,950-25,025 पर है। सभी लॉन्ग पोजीशन के लिए SL 24,875 पर लगाए। 25,165 के ऊपर टिके तो 25,215 और 25,257 भी संभव है । शॉर्ट के बारे में अभी नहीं सोचना है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में अब 55,700 का ट्रेलिंग SL रखें। 55,850-56,000 की किसी भी गिरावट में खरीदारी करें। पहला रजिस्टेंस 56,300-56,500 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 56,800-57,000 पर है। बैंक निफ्टी में नया शिखर भी बन सकता है। अगर ICICI बैंक ने सपोर्ट किया तो नया शिखर इसी तिमाही में संभव है।

(डिस्क्लेमर:  दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को  सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top