Last Updated on September 25, 2025 14:40, PM by Khushi Verma
GST में आगे भी कटौती हो सकती है। PM मोदी ने आज ये संकेत दिए हैं। ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करते हुए PM मोदी ने कहा आर्थिक मजबूती बढ़ने के साथ लोगों पर आगे भी टैक्स का बोझ घटेगा। साथ ही PM ने आत्मनिर्भर भारत बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा दूसरों पर निर्भरता का ग्रोथ पर असर पड़ता है। भारत को अब दूसरों पर निर्भरता मंजूर नहीं है। इस उद्घाटन समारोह में बोलते हुए PM ने संकेत दिया कि GST में और कटौती संभव है। उन्होंने कहा कि देश आज GST बचत उत्सव मना रहा है। हम यहीं पर रुकने वाले नहीं हैं। आर्थिक मजबूती बढ़ने के साथ टैक्स का बोझ कम होता जाएगा। GST सुधारों का सिलसिला आगे भी चलता रहेगा।