Company

Jaguar Land Rover का FY25 का पूरा प्रॉफिट एक झटके में गायब! 3% टूट गया Tata Motors का शेयर

Jaguar Land Rover का FY25 का पूरा प्रॉफिट एक झटके में गायब! 3% टूट गया Tata Motors का शेयर

Last Updated on September 25, 2025 14:41, PM by Khushi Verma

Tata Motors Share Price: पैसेंजर और कॉमर्शियल वेईकल बनाने वाली टाटा मोटर्स के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। इसके शेयरों में बिकवाली की यह आंधी इस मीडिया रिपोर्ट पर आई, जिसमें दावा किया गया है कि इसकी यूनिट जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) को साइबर हमले में करारा शॉक लगा है। यह शॉक इतना तगड़ा है कि इसके चलते इसे वित्त वर्ष 2025 में हुए पूरे मुनाफे से अधिक नुकसान की आशंका है। इस वजह से टाटा मोटर्स के शेयर फिसल गए। निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह संभल नहीं पाया। फिलहाल बीएसई पर यह 3.43% की गिरावट के साथ ₹659.30 पर है। इंट्रा-डे में यह 3.71% टूटकर ₹657.40 पर आ गया था।

Jaguar Land Rover (JLR) पर साइबर हमले का क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स की सब्सिडरी जगुआर लैंड रोवर पर जो साइबर हमला हुआ था, वह इंश्योरेंस कवरेज में नहीं था तो इसके चलते कंपनी को करीब £200 करोड़ (करीब ₹23.9 हजार करोड़) का झटका लगने की आशंका है। इस साइबर हमले से कंपनी का काम प्रभावित हुआ था और वित्तीय नुकसान हो चुका है। अभी तक जो घाटा हुआ है, उसे मिलाकर अगर जगुआर लैंडर रोवर को £200 करोड़ का नुकसान होता है तो यह कंपनी को वित्त वर्ष 2025 में हुए पूरे मुनाफे से अधिक हो सकता है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी को £180 करोड़ (करीब ₹21.5 हजार करोड़) का मुनाफा हुआ था।

साइबर हमले के चलते जगुआर लैंड रोवर में प्रोडक्शन बंद है और पहले इसे बढ़ाकर 24 सितंबर तक बंद कर दिया गया था जिसे फिर 1 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके चलते होने वाले वित्तीय नुकसान का आकलन नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी को हर हफ्ते £5 करोड़ ($6.8 करोड़) का नुकसान हो रहा है। कंपनी के 33 हजार एंप्लॉयीज में से कई को समस्या के समाधान तक घर पर रहने के लिए कहा गया है। खास बात ये है कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साइबर अटैक से पहले जगुआर लैंड रोवर एक साइबर इंश्योरेंस डील पर ही काम कर रही थी लेकिन बात नहीं बन पाई। इसमें ब्रोकर का काम लॉकटन (Lokton) कर रही थी जोकि दुनिया के सबसे बड़े स्वतंत्र इंश्योरेंस ब्रोकरेज में शुमार है।

Tata Motors के लिए जेएलआर कितना अहम?

जगुआर लैंड रोवर को झटके पर टाटा मोटर्स इसलिए परेशान है क्योंकि इसके कंसालिडिटेड रेवेन्यू में करीब 70% हिस्सेदारी जगुआर लैंड रोवर की ही है। जगुआर लैंड रोवर इस समय दिक्कतों से जूझ रही है तो दूसरी तरफ भारत में टाटा मोटर्स के लिए इस नवरात्रि की शुरुआत दमदार रही। कंपनी ने नवरात्रि के पहले दिन 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी की और 25 हजार से अधिक इंक्वायरी आई।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

टाटा मोटर्स के शेयर पिछले साल 27 सितंबर 2024 को ₹1000 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह सात महीने में 45.75% फिसलकर 7 अप्रैल 2025 को ₹542.55 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top