Markets

Trading plan : यह एक क्लासिकल रेंज बाउंड बाजार, जब तक रेंज ना टूटे दोनों तरफ के ट्रेड खोजें – अनुज सिंघल

Trading plan : यह एक क्लासिकल रेंज बाउंड बाजार, जब तक रेंज ना टूटे दोनों तरफ के ट्रेड खोजें – अनुज सिंघल

Last Updated on September 5, 2025 15:48, PM by Khushi Verma

Market today : उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी आज एक रेंज में घूम रहा है। निचले स्तरों से 125 अंकों की रिकवरी के साथ निफ्टी 24750 के करीब कारोबार कर रहा है। RIL, M&M और भारती ने निफ्टी को सहारा दिया है। बैंक निफ्टी में भी सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। FMCG और IT शेयरों ने बाजार में सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। दोनों सेक्टर इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा फिसले हैं। VBL तीन परसेंट से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना है। वहीं कैपिटल मार्केट और ऑटो शेयरों में अच्छी रफ्तार देखने को मिल रही है। नुवामा की बुलिश रिपोर्ट के दम पर BSE का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा उछला है।

AGR बकाये में राहत की उम्मीद से वोडाफोन में जोरदार तेजी आई है। शेयर में 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। वहीं भारतीय एयरटेल के हिस्सा बढ़ाने की खबर से इंडस टावर 4 फीसदी से ज्यादा उछला है।

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार दायरे में है। सुबह की रणनीति सही पड़ी है। पहली ट्रेड बिकवाली की मिली। बाजार ने 24800 को रिजेक्ट किया लेकिन नीचे से सपोर्ट मिला। यह एक क्लासिकल रेंज बाउंड बाजार है जो 24400-24900 की रेंज में घूम रहा है। आज IT इंडेक्स ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है।

IT शेयरों में गिरावट क्यों?

ENDAVA के नतीजों के बाद सेंटिमेंट बिगड़ा है। कंपनी के नतीजे अच्छे हैं, लेकिन शेयर 30% टूटा है। ENDAVA ने खराब गाइडेंस दी है और कहा है कि AI का बहुत बड़ा असर संभव है। ENDAVA UK स्थित IT कंपनी है। इसकी तुलना इंफोसिस से होती है।

अब यहां से क्या करें?

अनुज सिंघल ने कहा कि जब तक रेंज ना टूटे दोनों तरफ की ट्रेड खोजें। जहां रैली फेल हो वहां बेचने से पैसा बन रहा है। FIIs लगातार शॉर्ट कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी रैली का टिकना थोड़ा मुश्किल है। निफ्टी के लिए 24600-24650 पर सपोर्ट और 24750-24800 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 53500 पर सपोर्ट और 54500 पर रेजिस्टेंस है। सिर्फ एक ट्रेड है और वह है,जहां रैली फेल हो,वहां बेचें।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top