Last Updated on July 15, 2025 9:41, AM by
अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
कल फिर बाजार कमजोर था, लेकिन टूटा नहीं है। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी का दिन है। मंगलवार काफी volatile होते हैं। दोनों तरफ के बड़े मूव्स आज संभव है। मार्केट का बड़ा ट्रेंड पॉजिटिव लेकिन छोटा ट्रेंड नेगेटिव है। बड़ा ट्रेंड 24,500 के नीचे ही पॉजिटिव होगा। छोटा ट्रेंड 25,350 के ऊपर ही पॉजिटिव होगा। चुनिंदा शेयरों में अब भी ठीक-ठाक मौके हैं। कल 6 दिन के बाद मिडकैप और स्मॉलकैप में अच्छी रैली आई है। अगर निफ्टी ने 25,000 बचाया तो शॉर्ट कवरिंग संभव है। लेकिन अगर 24,900 के नीचे गए तो बड़ी गिरावट भी संभव है।
बाजार: आखिर दिक्कत क्या है?
अब IT पर क्या नजरिया होगा?
HCL टेक के नतीजे और कमेंट्री खराब नहीं हैं। हां, HCL टेक का मार्जिन गाइडेंस काटना जरूर थोड़ा खलेगा, लेकिन HCL टेक को आज गैपडाउन पर शॉर्ट नहीं करें। जैफरीज ने उल्टा आज HCL टेक को अपग्रेड किया है। HCL टेक का फोकस ग्रोथ पर है, मार्जिन पर नहीं है। HCL टेक की रेवेन्यू गाइडेंस काफी अच्छी है। लार्जकैप IT शेयरों में अब वैल्युएशन कंफर्ट है। यहां से अगले 3 महीने निफ्टी IT ETF में SIP करें। सटीक बॉटम आप कभी भी नहीं पकड़ पाएंगे और ये ट्रेडिंग सलाह नहीं है, बल्कि निवेश का नजरिया है। बहुत कुछ इंफोसिस की कमेंट्री पर भी निर्भर करेगा, लेकिन यहां से IT में बड़ी गिरावट नहीं है। इस साल IT पहले से ही 14% नीचे है। IT इंडेक्स में यहां रिस्क-रिवार्ड अब अच्छा हो रहा है।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 25,000-25,050 (कल का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 24,900-24,950 (चार्ट बेस्ड) पर रहा। पहला रजिस्टेंस 25,150-25,200 (कल का शिखर) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,250-25,325 (चार्ट बेस्ड) पर है। खरीदारी का जोन 25,000-25,050 पर है इसके लिए स्टॉप लॉस 24,900 पर लगाए। वहीं 25,150-25,200 पार ना हो पाए तो बेचें और स्टॉप लॉस 25,250 पर लगाए।
बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 56,600-56,700 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 56,400-56,500 पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 56,900-57,000 पर है। बड़ा रजिस्टेंस 57,000-57,200 पर है। निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी मजबूत इंडेक्स है। अगर बैंक निफ्टी 56,700 होल्ड करे तो खरीदें, स्टॉप लॉस 56,500 पर लगाए
