Uncategorized

TCS शेयरधारकों को रह शेयर पर ₹11 डिविडेंड देगी: वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में कंपनी को ₹12,819 करोड़ का मुनाफा, कमाई 2.4% बढ़ी

TCS शेयरधारकों को रह शेयर पर ₹11 डिविडेंड देगी:  वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में कंपनी को ₹12,819 करोड़ का मुनाफा, कमाई 2.4% बढ़ी

Last Updated on July 10, 2025 16:55, PM by

 

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 12,819 करोड़ रुपए का मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 5.90% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 12,105 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

 

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने संचालन से 63,437 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। सालाना आधार पर यह 1.31% कम है। अप्रैल-जून 2024 में कंपनी ने 62,613 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं के बेचने से मिलने वाली राशि को राजस्व या रेवेन्यू कहा जाता है। इसमें टैक्स शामिल नहीं होता है। कंपनी ने 10 जून को Q1के नतीजे जारी किए।​​​​​​

11 रुपए प्रति शेयर लाभांश देगी TCS

कंपनी ने अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर पर 11 रुपए का लाभांश यानी डेविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनियां अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा शेयर होल्डर्स को भी देती हैं, इसे ही लाभांश कहा जाता है।

1968 में हुई थी TCS की स्थापना

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) भारत की मल्टीनेशनल इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) कंपनी है। यह टाटा ग्रुप की एक सहायक कंपनी है। TCS की स्थापना 1968 में ‘टाटा कंप्यूटर सिस्टम्स’ के रूप में हुई थी। 25 अगस्त 2004 को TCS पब्लिक लिस्टेड कंपनी बनी।

2005 में इन्फॉरमेटिक्स मार्केट में जाने वाली यह भारत की पहली कंपनी बनी। अप्रैल 2018 में 100 अरब डॉलर मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली देश की पहली IT कंपनी बनी। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 14.17 लाख करोड़ रुपए है। यह 46 देशों में 149 लोकेशन पर काम करती है।

——————————

ये खबर भी पढ़ें…

1. FY25 की चौथी तिमाही में TCS को ₹12,293 करोड़ मुनाफा: सालाना आधार पर 1.67% कम हुआ, रेवेन्यू 5% बढ़ा; 30 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देगी कंपनी

वित्त वर्ष 2024-25 की आखिरी यानी, चौथी तिमाही में टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को 12,293 करोड़ रुपए का मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 1.67% की कमी आई है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को ₹12,502 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने 61,237 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। सालाना आधार पर यह 5.3% बढ़ा है। जनवरी-मार्च 2023-24 में कंपनी ने ₹61,237 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं के बेचने से मिलने वाली राशि को राजस्व या रेवेन्यू कहा जाता है। इसमें टैक्स शामिल नहीं होता है। कंपनी ने 10 अप्रैल को Q4 के नतीजे जारी किए

2. TCS की नई पॉलिसी, एम्प्लॉई ज्यादा प्रोडक्टिव बनेंगे:225 दिन क्लाइंट प्रोजेक्ट्स पर काम करना होगा, नहीं तो नौकरी जा सकती है

भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने अपने कर्मचारियों के लिए एक नया नियम लाया है। अब साल में सिर्फ 35 दिन बेंच पर रह सकते है और बाकी 225 दिन क्लाइंट प्रोजेक्ट्स पर काम करना होगा। ये नियम 12 जून 2025 से लागू हो चुका है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top