Markets

Stock Market : 8 दिन से एक रेंज में घूम रहा बाजार, अनुज सिंघल से जानें किस लेवल पर आएगा बड़ा मूव

Stock Market : 8 दिन से एक रेंज में घूम रहा बाजार, अनुज सिंघल से जानें किस लेवल पर आएगा बड़ा मूव

Last Updated on July 10, 2025 9:42, AM by

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

निफ्टी कल का high और low बिल्कुल परसों जैसा है। बाजार अब 8 दिन से एक रेंज में घूम रहा है। निफ्टी की बेसिक रेंज 25,350-25,650 है। और हम ज्यादातर वक्त 25,500 पर गुजार रहे हैं। आज TCS हैं, शायद बाजार को एक ट्रिगर मिले। वैसे TCS के नतीजों से कोई ज्यादा उम्मीद नहीं है। आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी सबसे बड़ा संकेत है। सबसे ज्यादा बिल्ड अप 25,500 कॉल औऱ 25,400 की पुट में है। बड़ा मूव 25,350 के नीचे या 25,650 के ऊपर ही आएगा।

बाजार:आज के संकेत और स्ट्रैटेजी

बाजार में अब दो संकेतों का इंतजार है। पहला आखिर भारत और अमेरिका की ट्रेड डील कब होगी? दूसरा, Q1 नतीजे कैसे रहते हैं?आज TCS के नतीजों के साथ नतीजों के मौसम का आगाज होगा। FIIs की कैश में बिकवाली कम हुई, कल तो खरीदारी हुई है। लेकिन फ्यूचर्स में FIIs लगातार शॉर्ट बना रहे हैं। नेट शॉर्ट फिर 75,000 कॉन्ट्रैक्ट के पार हुए हैं। मगर इस पूरे कंसोलिडेशन से मूविंग एवरेज ऊपर आए हैं। निफ्टी का 10 DEMA अब 25,400 पर और 20 DEMA 25,285 तक आया है। जब तक इस जोन के ऊपर हैं, ट्रेंड पॉजिटिव है। गिरावट में मंथली कॉल्स खरीदते रह सकते हैं। रैली में कॉल्स में मुनाफा बुक कर सकते हैं। इंट्रा-डे में दोनो तरफ की ट्रेड के लिए तैयार रहें।

निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 25,425 (पिछले दो दिनों का low) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,350 (ऑप्शंस जोन) पर है। पहला रजिस्टेंस 25,550 (पिछले दो दिनों का high) पर है। बड़ा रजिस्टेंस: 25,650 (ऑप्शंस जोन) पर है। देखना होगा कि आज की एक्सपायरी शांत रहती है या ट्रेंडिंग। अगर निफ्टी ये रेंज तोड़ता है तो ट्रेंडिंग मूव संभव है। लेकिन 25,350-25,650 की रेंज में बेसिक ट्रेड रखें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी इस समय मजबूत इंडेक्स है। बैंक निफ्टी पर गिरावट में खरीदारी की स्ट्रैटेजी होगी। 56,700-56,950 खरीदारी का सबसे अच्छा जोन है इसके लिए स्टॉप लॉस 56,500 पर लगाए। ऊपर की ओर 57,400-57,500 पर रजिस्टेंस पर है। 57,500 के ऊपर बैंक निफ्टी में 57,700-57,800 की चाल भी संभव है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top