Markets

Wall Street : ईरान ने इजरायल पर किया पलटवार, वॉल स्ट्रीट में भारी गिरावट, कच्चे तेल में आया उबाल

Wall Street : ईरान ने इजरायल पर किया पलटवार, वॉल स्ट्रीट में भारी गिरावट, कच्चे तेल में आया उबाल

Last Updated on June 14, 2025 11:35, AM by

Global Market : ईरान द्वारा इजरायल पर मिसाइलों दागने के बाद शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट में भारी गिरावट आई। ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता को कमजोर करने के उद्देश्य से इजरायल द्वारा किए गए बड़े हमलों के जवाब में यह हमला किया गया। ईरानी हमलों के चलते तेल अवीव और येरुशलम में विस्फोटों की आवाजें सुनाईं दी और खतरे को देखते हुए इजरायल में सायरन बजने लगे। इसके बाद बाद इजराइल के सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि यह ईरान की ओर से मिसाइलों से किया गया हमला था।

ईरान ने यह कदम इजरायल द्वारा ईरान में परमाणु संयंत्र और मिसाइल कारखाने पर किए गए हमले के बाद उठाया गया है। इससे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है और ग्लोबल निवेशकों का सेंटीमेंट खराब हो गया है।

मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित हो सकती है। इस आशंका के कारण कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 7 फीसदी की बढ़त हुई है। इसके कारण अमेरिकी एनर्जी शेयरों में भी तेजी आई है। एक्सॉन में 2.2 फीसदी और डायमंडबैक एनर्जी में 3.7 फीसदी की तेजी आई है। ब्राउन ब्रदर्स हैरिमन के सीनियर मार्टेक एनालिस्ट इलियास हदाद ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि हम एक पूर्ण सैन्य संघर्ष में फंस सकते हैं। अगर इससे होर्मुज जलडमरू मध्य बंद हो जाता है तो इसका ग्लोबल बाजारों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य से ही ग्लोबल ऑयल सप्लाई का एक तिहाई हिस्सा गुजरता है।

 

ईंधन की कीमतें बढ़ने की आशंका के कारण एयरलाइन कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। डेल्टा एयरलाइंस में 3.8 फीसदी की गिरावट आई, यूनाइटेड एयरलाइंस में 4.4 फीसदी की गिरावट आई। वहीं, अमेरिकन एयरलाइंस में 4.9 फीसदी की गिरावट आई। इसके विपरीत डिफेंस शेयरों में तेजी आई, लॉकहीड मार्टिन, आरटीएक्स कॉरपोरेशन और नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन, इन सभी में 3 फीसद से ज्यादा की बढ़त हुई।

शुक्रवार को एसएंडपी 500 इंडेक्स में 1.13 फीसदी की गिरावट आई और कारोबारी सत्र के अंत में यह 5,976.97 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक में 1.30 फीसदी की गिरावट आई और यह 19,406.83 अंक पर आ गया। वहीं, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.79 फीसदी की गिरावट आई और यह 42,197.79 के स्तर पर बंद हुआ

वीकली बेसिस पर देखें तो एसएंडपी 500 इंडेक्स में 0.4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं, नैस्डैक में 0.6 फीसदी और डाओ जोन्स में 1.3 फीसदी की गिरावट नजर आई।

एसएंडपी 500 इंडेक्स के 11 सेक्टोरल इंडेक्सों में से 10 में गिरावट आई। इनमें भी फाइनेंशियल सेक्टर के इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई जो 2.06 फीसदी नीचे बंद हुआ। इसके बाद आईटी शेयरों में 1.5 फीसदी की गिरावट आई। अमेरिकी एक्सचेंजों पर 17.9 अरब शेयरों की ट्रेडिंग हुई जबकि पिछले 20 ट्रेडिंग सेशन में औसतन 18.2 अरब शेयरों का कारोबार हुआ था।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top