Uncategorized

सेंसेक्स में 100 अंक की गिरावट: 82,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक गिरा; IT और ऑटो शेयर्स टूटे

सेंसेक्स में 100 अंक की गिरावट:  82,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक गिरा; IT और ऑटो शेयर्स टूटे

Last Updated on June 12, 2025 10:44, AM by

 

मुंबई42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज IT और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त देखने को मिल रही है।

शेयर बाजार में आज यानी 12 जून को गिरावट है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 82,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट है, 25,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। आज IT और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त देखने को मिल रही है।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.71% नीचे 38,149 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.46% नीचे 24,255 कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी 0.67% चढ़कर 2,926 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.8% बढ़कर 3,405 पर कारोबार कर रहा है।
  • 11 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 42,865 पर फ्लैट बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 0.50% और S&P 0.27% गिरकर बंद हुआ।

13 जून को ओपन होगा ओसवाल पंप्स का IPO ओसवाल पंप्स का IPO 13 जून को ओपन होगा जो 17 जून तक खुला रहेगा। इसके शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 1,387.34 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसका प्राइस बैंड ₹584 से ₹614 प्रति शेयर तय किया गया है। रिटेल निवेशकों को 614 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से एक लॉट के लिए 14,016 रुपए निवेश करने होंगे।

कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 11 जून को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 123 अंक बढ़कर 82,515 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 37 अंक की तेजी रही, ये 25,141 के स्तर पर बंद हुआ था।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top