Markets

Nifty Strategy for Today: निफ्टी -बैंक निफ्टी के लिए ये लेवल्स हैं अहम, हरगिज ना चूके इनसे नजर

Nifty Strategy for Today:  निफ्टी -बैंक निफ्टी के लिए ये लेवल्स हैं अहम, हरगिज ना चूके इनसे नजर

Last Updated on June 5, 2025 15:03, PM by

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24681-24709(10DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24776-24813/24871 पर है। वहीं पहला बेस 24469-24513 पर है जबकि बड़ा बेस 24253 (10 WEMA)/24329-24389 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल पहले बेस और पहले रजिस्टेंस के बीच रहा, 20 DEMA बड़ी रुकावट है। 24500 पुट राइटर्स जोन ने सपोर्ट का काम किया, अब अहम बेस बना। FIIs ने कैश में खरीदारी की लेकिन साफ ट्रेंड की जरूरत, इंडेक्स भी खरीदा है। 24600-700-800 कॉल राइटर्स जोन, 24500-24600 पुट राइटर्स जोन है।

उन्होंने कहा कि शुरुआती रेंज पहला बेस और पहले रजिस्टेंस के बीच होगी, इसी को ट्रेड करें। 24681-24709 के ऊपर ही एक्सपायरी मूव संभव, फिर 24776-24813-24871 तक जा सकता है। 24469-24513 के नीचे फिसले तो 24329-24389 तक जा सकते हैं।

 

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 55874-56054/56161 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 56277-56467/56583 पर है। वहीं पहला बेस 55389-55553 पर है जबकि बड़ा बेस 55201 (20 DEMA)-55313 पर है।

कल पहले बेस, पुट राइटर्स जोन और 10 DEMA पर सपोर्ट लिया। HDFC बैंक में तेजी थी, ब्रेकआउट के लिए 1945-1950 के पार जाना जरूरी है। कल पॉलिसी आएगी, रेट कट पचाया हुआ है, यहां सबसे ज्यादा असर होगा।

56000 कॉल राइटर्स जोन, 55500 और फिर 55000 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिला। पहले और दूसरे बेस तक की गिरावट को खरीदें. 20 DEMA के ऊपर जबतक हैं शॉर्ट की सोचें नहीं। 55879-56056 पर ट्रेड को चेक करें। 56054-56161 अहम स्तर, पार हुआ तो 56277-56467-56583 तक जा सकता है

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top