Uncategorized

Neptune Petrochemicals IPO Listing: खुदरा निवेशक नहीं लगा पाए थे बोली, अब ₹122 के शेयरों की धांसू लिस्टिंग

Neptune Petrochemicals IPO Listing: खुदरा निवेशक नहीं लगा पाए थे बोली, अब ₹122 के शेयरों की धांसू लिस्टिंग

Last Updated on June 4, 2025 15:02, PM by

Neptune Petrochemicals IPO Listing: डामर बनाने वाली कंपनी नेप्च्यून पेट्रोकेमिकल्स के शेयरों की आज NSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 4 गुना से अधिक बोली मिली थी लेकिन ध्यान दें कि इसमें खुदरा निवेशक बोली नहीं लगा सकते थे क्योंकि मिनिमम बोली ₹2 लाख से अधिक थी। आईपीओ के तहत ₹122 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹132.75 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 8.81% का लिस्टिंग गेन (Neptune Petrochemicals Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹136.00 (Neptune Petrochemicals Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 11.47% मुनाफे में हैं।

Neptune Petrochemicals IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

नेप्च्यून पेट्रोकेमिकल्स का ₹73.20 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28-30 मई तक खुला था। इस आईपीओ के लिए लॉट साइज 1000 शेयरों का था और कम से कम 2 लॉट के लिए बोली लगानी थी तो खुदरा निवेशकों यानी ₹2 लाख से कम की बोली के लिए जगह नहीं बनी। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 4.11 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 7.12 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 2.91 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 60 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹5.15 करोड़ अतिरिक्त प्लांट और मशीनरी में, ₹14.75 करोड़ ऑफिस स्पेस की खरीदारी, ₹42 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

 

Neptune Petrochemicals के बारे में

अक्टूबर 2021 में बनी नेप्च्यून पेट्रोकेमिकल्स डामर और इससे जुड़े प्रोडक्ट्स बनाती है। इसकी तीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं जिसमें से यूनिट 1 गुजरात के अहमदाबाद, यूनिट 2 हरियाणा के पानीपत और यूनिट 3 असम के कामरूप में है। कंपनी के प्रोडक्ट्स का निर्यात नेपाल और भूटान में होता है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022 में इसे ₹68 लाख का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2023 में उछलकर ₹10.39 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 में ₹20.82 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में उतार-चढ़ाव रहा। वित्त वर्ष 2022 में इसे ₹82.16 करोड़, वित्त वर्ष 2023 में ₹709.31 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 में ₹675.97 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हुआ। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2024 में इसे ₹19.47 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹620.16 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top