Last Updated on May 21, 2025 16:57, PM by
NTPC Green Energy Q4 Results: सरकारी कंपनी NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NTPC Green Energy Ltd.) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 188% बढ़कर ₹233.22 करोड़ पहुंच गया। यह पिछले साल की समान तिमाही में ₹81 करोड़ था।
मुनाफे में तेज बढ़त की बड़ी वजह नॉन-कोर इनकम (non-core income) रही। इसमें IPO की कमाई से मिला बैंक ब्याज भी शामिल है। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में NTPC ग्रीन एनर्जी का नेट प्रॉफिट 39% बढ़कर ₹475.5 करोड़ रहा, जो FY24 में ₹342.8 करोड़ था।
रेवेन्यू और मार्जिन में दमदार ग्रोथ
मार्च तिमाही में NTPC ग्रीन एनर्जी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 22.5% बढ़कर ₹622.27 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल यह ₹508.14 करोड़ था। EBITDA में 28.4% की बढ़त हुई और यह ₹560.27 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन 90% रहा, जो पिछले साल 85.9% था।
अदर इनकम (other income) भी उछलकर ₹129 करोड़ तक पहुंच गई। पिछले साल यह ₹45 करोड़ थी। इसमें IPO से मिली राशि पर कमाए गए ब्याज का अहम योगदान रहा, जो बैंक में जमा था और अभी इस्तेमाल नहीं हुआ है।
NTPC ग्रीन एनर्जी के शेयरों का हाल
तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद NTPC ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 4% की तेजी आई और यह ₹108.25 पर पहुंच गए। यह शेयर लाल निशान में खुला था और इसने ₹101 का दिन का लो-लेवल भी बनाया।
लेकिन, अच्छे तिमाही नतीजों से इसे बूस्ट दिया और यह आखिर में 4.03% की बढ़त के साथ ₹107.30 पर बंद हुआ। हालांकि, नवंबर 2024 में लिस्टिंग के बाद से स्टॉक में अब तक करीब 15% की गिरावट दर्ज की गई है