Uncategorized

तेजी से खुलने के बाद लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स में 700 अंक की गिरावट, जोमैटो 4% लुढ़का

तेजी से खुलने के बाद लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स में 700 अंक की गिरावट, जोमैटो 4% लुढ़का

Last Updated on May 20, 2025 16:23, PM by Pawan

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार आज सुबह मामूली तेजी के साथ खुले लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बिकवाली का दबाव बढ़ने से इसमें भारी गिरावट आई। दोपहर बाद 2.10 बजे बीएसई सेंसेक्स 730.36 अंक यानी 0.89% गिरावट के साथ 81,329.06 अंक पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 208.20 अंक यानी 0.83% की गिरावट के साथ 24,737.25 अंक पर आ गया। ब्रॉडर बाजार में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। निफ्टी मिडकैप100 में 0.9 फीसदी और स्मॉलकैप100 में 0.4 फीसदी गिरावट आई है। ऑटो, कंज्यूमर गुड्स और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।

सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 1 फीसदी गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में गिरावट आई है। जोमैटो में सबसे ज्यादा 4 फीसदी गिरावट आई है। मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया में गिरावट आई है। दूसरी ओर टाटा स्टील इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस और आईटीसी में तेजी आई है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top