Markets

Stocks Crash: इन 6 कंपनियों पर दिखा कमजोर रिजल्ट का असर, 11% तक टूटे स्टॉक्स

Stocks Crash: इन 6 कंपनियों पर दिखा कमजोर रिजल्ट का असर, 11% तक टूटे स्टॉक्स

Last Updated on May 6, 2025 19:44, PM by Pawan

Stocks Crash: मार्च तिमाही के नतीजों के बाद मंगलवार को कई मिडकैप और ब्रॉडर मार्केट कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इनमें कुछ स्टॉक्स में 11% तक की गिरावट देखी गई। कमजोर वित्तीय प्रदर्शन, घटते मार्जिन, बढ़ते स्लिपेज और निराशाजनक आउटलुक ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। आइए जानते हैं उन प्रमुख कंपनियों के बारे में, जिनके शेयरों में तिमाही नतीजों के बाद बड़ी गिरावट आई है।

सरकारी बैंक ने मार्च तिमाही में 7% की गिरावट के साथ ₹11,019 करोड़ का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) रिपोर्ट किया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹11,793 करोड़ था। हालांकि शुद्ध लाभ 3.2% बढ़कर ₹5,047.7 करोड़ रहा। लेकिन कोर, अर्निंग घटने और बढ़े हुए स्लिपेज व प्रोविजनिंग ने शेयर को दबाव में ला दिया। यह स्टॉक Nifty 500 इंडेक्स का सबसे बड़ा लूजर रहा।

मुरुगप्पा ग्रुप की कंपनी CG Power के तिमाही नतीजे मिलेजुले रहे। जहां आय उम्मीद के हिसाब से रही, वहीं मुनाफा और मार्जिन अनुमान से कमजोर साबित हुए। शेयर दिन में 8% तक गिरा, लेकिन अंत में गिरावट 6% के आसपास रही।

हालांकि, कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत दिखी। नए ऑर्डर में सालाना 22% की वृद्धि हुई और ऑर्डर बैकलॉग में 66% की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिर भी कमजोर मार्जिन और लागत दबाव ने निवेशकों को सतर्क किया।

Manyawar ब्रांड की पैरेंट कंपनी वेदांत फैशन्स का मार्च तिमाही में प्रदर्शन कमजोर रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12.6% घटकर ₹98.2 करोड़ रह गया।

मार्जिन में 300 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, मैनेजमेंट की ओर से ग्रोथ को लेकर कोई खास सकारात्मक संकेत नहीं मिले, जिससे स्टॉक में लगभग 7% की गिरावट आई।

टाटा ग्रुप की इंडियन होटल्स के नतीजे सोमवार को बाजार बंद होने के बाद आए थे। एनालिस्टों ने कंपनी के ऊंचे वैल्यूएशन को लेकर चिंता जताई है। उनका मानना है कि इंडियन होटल्स में ग्रोथ की संभावनाएं सीमित हैं, जिससे शेयर 6% तक फिसल गया। हालांकि होटल इंडस्ट्री में रिकवरी बनी हुई है, लेकिन निवेशकों को वैल्यूएशन पर स्पष्टता का इंतजार है।

Computers and Management Services (CAMS) के तिमाही नतीजे भी कुछ खास नहीं रहे। कुछ पैरामीटर्स उम्मीद के हिसाब से थे, लेकिन ग्रोथ आउटलुक को लेकर विश्लेषकों की राय बंटी रही। इसके चलते शेयरों में 5% की गिरावट दर्ज की गई।

एलेम्बिक फार्मा के भारत में ब्रांडेड सेगमेंट का प्रदर्शन अच्छा रहा, जबकि अमेरिकी कारोबार में साल-दर-साल 20% की वृद्धि हुई। फिर भी, शेयर 3% फिसला, जो मार्जिन दबाव और मिश्रित बाजार रुख को दर्शाता है।

Paytm (One97 Communications)

पेटीएम के शेयरों में गिरावट मंगलवार को तिमाही नतीजे आने से पहले ही देखने को मिली। कंपनी के पेमेंट बिजनेस के प्रति कमजोर भावनाओं के चलते शेयर 6% गिरा।

पैरेंट कंपनी One97 कम्युनिकेशंस को हाल के महीनों में कई नियामकीय चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जिससे निवेशकों की सतर्कता बनी हुई है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top